Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड मुख्य आरोपित अजय के भाई दीपक और दोस्त अभिषेक को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच , डीएलएफ की टीम ने आज एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड के मामले में दो और आरोपितों को अरेस्ट किया। इसमें मुख्य आरोपित अजय को कल ही अरेस्ट कर लिया गया था। आज उसके भाई दीपक, उम्र 25 साल और दोस्त अभिषेक , उम्र 19 साल को अरेस्ट किया है। वारदात से लगभग 3 -4 दिन पूर्व मृतक प्रियांशु व मुख्य आरोपित अजय के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अजय और दीपक आपस में भाई है। आरोपित अभिषेक मुख्य आरोपी का दोस्त है। आरोपित अभिषेक ने मुख्य आरोपित अजय को चाकू उपलब्ध कराया था और आरोपित दीपक (25) मुख्य आरोपी का भाई है जिसने चाकू पर लगा खून साफ किया था। आरोपित अभिषेक (19) को मलेरना रोड से तथा दीपक को बल्लभगढ़ से अरेस्ट किया है। आरोपित दीपक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित अजय और अभिषेक को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

₹100000 की रिश्वत लेने के आरोप में रोहतक के नायब तहसीलदार,रजिस्ट्री क्लर्क तथा निजी व्यक्ति पर किया मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कृष्णा कॉलोनी की जनता के साथ किया बहुत बड़ा धोखा- नितिन सिंगला

Ajit Sinha

करोड़ो की डकैती डालने व सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित व 1.5 लाख रूपए का इनामी कुख्यात अपराधी अजय उर्फ़ विजय पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x