Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते 5 सट्टेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कैश 28 लाख 55000 रूपए बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 28 लाख 55 हजार रूपए नगद,  12 मोबाइल फोन, लेपटॉप 2,एक एलईडी टेलीविजन,पेनस 8, 6 रजिस्टर्स,  दो  कैलकुलेटर  के आदि सामानों को बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों सट्टेबाजों के नाम  शाह कमल, उम्र 32 साल निवासी रमेश पार्क , नई दिल्ली, मोहम्मद उमर, उम्र 19 साल, मोहम्मद इमरान, उम्र 26 साल , देवेंद्र उर्फ़ गोलू, व अकिल ,उम्र 24 साल , निवासी त्रिलोक पूरी दिल्ली हैं।  

पुलिस के मुताबिक ईस्ट डिस्टिक्ट के स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सतेंद्र खरी को एक गुप्त सूचना मिली कि उनके इलाके में आईपीएल मैचों पर सरेआम सट्टा का खेल चल रहा हैं। इस वक़्त  चेन्नई सुपर किंग और सन राइजर हैदराबाद मैच पर सट्टेबाजी का खेल चल रहा हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर सतेंद्र खरी ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की। और उस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। वहां की आईपीएल मैच के ऊपर सट्टा का खेल जोरो पर चल रहा हैं।

पुलिस की टीम ने सबसे पहले वहां पर उपस्थित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और इसके अतिरिक्त पुलिस ने 28 लाख 55 हजार रूपए नगद , 12 मोबाइल फोन , दो लेपटॉप, एक एलईडी टेलीविजन, 6 रजिस्टर , 8 पेनस, दो कैलकुलेटर , 2 टीवी डीटीएच , दो एक्सटेंशन कोड , 7 मोबाइल चार्जर व 4 लेपटॉप चार्जर को कब्जे लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपितों ने अपना नाम  शाह कमल, उम्र 32 साल, निवासी रमेश पार्क , नई दिल्ली, मोहम्मद उमर, उम्र 19 साल, मोहम्मद इमरान, उम्र 26 साल , देवेंद्र उर्फ़ गोलू, व अकिल ,उम्र 24 साल , निवासी त्रिलोक पूरी दिल्ली बताया हैं।  

Related posts

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को किया गिरफ्तार, आरोपित 1 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Ajit Sinha

इंदौर में दूषित पानी से मासूमों की मौत के लिए भाजपा सरकार की लापरवाही जिम्मेदार, स्वतंत्र जांच कराई जाए – कांग्रेस

Ajit Sinha

अयोध्या में हिन्दुओं का 462 साल लंबा संघर्ष पूरा करेंगें पीएम नरेंद्र मोदी, संघर्ष से निर्माण तक के झलक इस वीडियो में देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!