Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : पेड़-पौधे धरती का श्रंगार एवं पर्यावरण प्रदूषण रोकने का आधार स्तम्भ हैं-विक्रम

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेन्द्रगढ़ ; एसडीएम विक्रम आईएएस ने गांव खायरा के पंचायत घर में पौधारोपण किया तथा  इस गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों की समस्याएं सुन कर समाधान किया। इस अवसर पर विक्रम आईएएस ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रंगार हैं तथा प्रदेश को हरा-भरा बनाने एवं पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण करने का आधार स्तम्भ है।
एसडीएम ने लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करके अपने गांव, क्षेत्र एवं प्रदेश को हरा-भरा बनाने में योगदान दें। ग्राम पंचायत खायरा द्वारा पंचायत घर में दो दर्जन पौधे लगाए जिनमें अशोका के 15 पौधों सहित छायादार एवं फलदार पौधे शामिल हैं। एसडीएम ने पंचायत घर परिसर में एक पौधा लगा कर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खायरा के सरपंच अभय सिंह यादव ने की।
इस अवसर पर एसडीएम विक्रम आईएएस ने पंचायत घर में खायरा सहित सिसोठ, खातोद, रिवासा, नांगल सिरोही, निहालावास के लोगों ने समस्याएं प्रस्तुत  की जिनका समाधान किया गया। एसडीएम ने ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीणों से कहा कि आडीएफ अर्थात स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए अपने घरों सहित आसपास के क्षेत्रों की समुचित प्रकार से साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वे अपने घर में स्थापित शौचालय का प्रयोग करें तथा खुले में न खुद शौच करें तथा दूसरों को भी ऐसा करने से मना करें। उपलब्ध पानी का सदुपयोग करें तथा जलसंचय करें। गांवों में होने वाले विकास कार्यों में एकजुटता के साथ सहयोग करें।
इस अवसर पर सरपंच अभय सिंह सहित पंचों में राजकुमार, धर्मसिंह, पूनम, हवा सिंह, परमजीत डुलाना, विजय सिंह सिसोठ, विद्याधर निहालावास, हवा ङ्क्षसह नांगल सिरोही, खायरा के पूर्व सरपंच दुलीचंद यादव, रगबीर सिंह, पन्नालाल, राजपाल, सुरेन्द्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार मालड़ा, ग्राम सचिव संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

US slaps sanctions on Iran, ticks off Israel, goes after Russia

Ajit Sinha

भारत और भारतीय मूल के अमेरिकियों के साथ ट्रंप के होंगे मजबूत संबंध: शाह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दादा के साथ खेल रही ढेड़ साल की एक बच्ची को पानी के टैंकर ने कुचला, बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x