Athrav – Online News Portal
नोएडा

कमिश्नरेट गौतम बुध्द नगर ने सेवाओं के लिए 64 लाख भुगतान करने को कहा, कंपनी ने कहा, जानकारी नहीं है

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर-93 ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर एपेक्स और सियान के 28 अगस्त ध्वस्त कर दिया गया है, पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध्द नगर ने मंगलवार को ट्विन टावरों को गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को ध्वस्तीकरण के दौरान और पुलिस द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए 64 लाख 12 हजार आठ सौ 2 रुपये का भुगतान करने पत्र भेजा है. हालांकि, कंपनी की ओर अभी तक किसी पत्र के मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही गई है. 

डीसीपी (मुख्यालय) राम बदन सिंह ने यह पत्र जारी किया है, पत्र के अनुसार कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस से भुगतान के आधार पर पुलिस की सेवाएं, पेट्रोलिंग और एस्कॉर्ट सहयोग प्रदान करने का अनुरोध कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग ने 12 अगस्त को किया था. पुलिस की कई टीमों ने ब्लास्ट साइट को घेरा बना  =सुरक्षा प्रदान की थी हरियाणा के पलवल से लगभग 100 किमी दूर विस्फोटकों को लेकर आने वाली वैन को भी एस्कॉर्ट किया।

इन सेवाओं के लिये 64 लाख 12 हजार आठ सौ 2 रुपये का भुगतान करने को कहा गया है. हालांकि, कुछ और हफ्तों तक विध्वंस स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एमराल्ड कोर्ट के बाहर छोटे से हिस्से पर करीब 20 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि “हमारे अधिकारी इस बारे में एडिफिस टीम के संपर्क में हैं। बकाया चुकाने के लिए कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह जल्द से जल्द किया जाएगा।”  लेकिन एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर अभी तक किसी पत्र के मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही गई है.

Related posts

लव सेक्स और धोखा के बाद कलयुग के पिता ने अपने मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने किसी तरह से बचाई अपनी जांच

Ajit Sinha

पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने पर 36 लोग नामजद समेत डेढ़ हजार से अधिक किसानों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

हाई-स्पीड एक्सप्रेस वे पर डंपर का ‘खतरनाक’ स्टंट, एक्सप्रेस वे पर चलते डंपर ने अचानक गिराए पत्थर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x