Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: इस्कान मंदिर में पहुंचे विधायक राजेश नागर, कान्हा की पूजा-अर्चना की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन करने के लिए तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर सेक्टर-37 इस्कॉन मंदिर पहुंचे। वहां मुख्य पुजारी नित्यानंद प्रेम दास ने विधायक से कान्ता का दुग्धाभिषेक कराया। काफी देर तक विधायक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और यहां मंदिर की ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत की। 

विधायक ने कहा कि देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ त्योहार बना रहे हैं। सनातन धर्म के अनुयायी हों या फिर विदेश में बसे कृष्ण भक्त सभी के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण दिन होता है। हिंदी पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी व्रत हर वर्ष ही भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। 

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जो सच्ची दिल से मांगता है, उसकी इच्छा पूरी होती है। 

Related posts

फरीदाबाद: आयुष अस्पताल के डा. सतीश कुमार को नकली सर्टिफिकेट और पैसों की नकली रसीद जारी करने पर पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग:हरियाणा में 4 जून को बड़े मार्जिन से खिल रहे हैं 11 कमल के फूल : नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जुड़ेंगे देशभर से मीडिया शिक्षक व इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x