Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: छांयसा के निकट शाहजहांपुर में 19 वर्षीय राहुल की यमुना नदी में पैर फिसलने, नदी में गिरने, डूबने से हुई मौत,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्ल्भगढ़ के समीप गांव शाहजहांपुर में स्थित खेत में गए युवक की यमुना में डूबने के मामले में एसडीआरएफ टीम ने गुरुग्राम व सोनीपत को, डुबे युवक की तलाश के लिए बुलाया था। युवक को आज यमुना में मृत अवस्था में तलाश कर बाहर निकाला। मृतक युवक का नाम राहुल, उम्र 19 साल है। पुलिस ने राहुल के शव को जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया हैं 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक राहुल अपने साथियों के साथ अपने खेत पर किसी काम से गया था। जो युवक के खेत यमुना से सटे हुए होने के कारण युवक का यमुना के किनारे पैर फिसल गया और यमुना में गिर गया। जो साथ गए साथियों ने युवक को बचाने के लिए आवाज लगाई। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने युवक को देखा जो नज़र नही आया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। थाना प्रबंधक  छायंसा की टीम और एसडीआरएफ टीम की सहायता से युवक के शव को आज शाहजहांपुर यमुना एरिया से बरामद कर लिया गया है।

मृतक राहुल की लाश को पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया है। मृतक राहुल 12वीं पास करने के बाद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था।

Related posts

फरीदाबाद: लेप्स पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने के 5 आरोपितों को साइबर थाना पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल के समर्थन में विधायक राजेश नागर ने जुटाया जनसमर्थन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में विस्तार, 6 जिला प्रधानों समेत 35 पदाधिकारियों की नियुक्ति।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x