Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का शानदार स्वागत और ओल्ड फरीदाबाद में रक्षाबंधन पंखा मेला का हुआ शानदार उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस राज्यसभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज शाम करीब पांच बजे ओल्ड फरीदाबाद की मां पथवारी की प्राचीन मंदिर में ऐतिहासिक रक्षा बंधन पंखा मेला का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मां पथवारी के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले उनका सेक्टर -29 की मोड़ पर बहुत ही शानदार तरीके से हजारों लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद लगभग एक दर्जन घोड़ सवार आगे- आगे चल रहे थे , इसके पीछे -पीछे से हजारों युवा चल रहे थे। इस दौरान ज्यादात्तर लोग पिंक कलर की पगड़ी पहने हुए थे। इसे आप शानदार आगाज और ऐतिहासिक रक्षा बंधन पंखा मेला कह सकतें हैं, बीते 2 -3 सालों के बाद आम जनों को इस तरह का मेला देखने का मौका मिला।

इस समारोह में कांग्रेस राज्यसभा सांसद एंव सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान व पूर्व विधायक ललित नागर , रक्षा बंधन पंखा मेला कमेटी के चेयरमैन लखन कुमार सिंगला, नितिन सिंगला, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला बिल्कुल साथ -साथ थे। और बनाए गए शानदार मंच से झांकियों को मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस बार के पंखा मेले में हरियाणा , उत्तर प्रदेश ,

राजस्थान , फरीदाबाद , पलवल व मथुरा के 15 से अधिक मशहूर बैंड और 15 से अधिक झांकियां थी, जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि , परशुराम, शिव दरबार , राम दरबार , शेरावाली माता ,भगवान गणेश, हनुमान , लक्ष्मी माता के अतिरिक्त अन्य कई भगवान की मुर्तिया शामिल थी , इसके अलावा रागनी , ढोल , बंचारी के मशहूर नगाड़े आदि शामिल थे।

Related posts

चंडीगढ़: डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म ’फोन-पे’ ऐप के माध्यम से फ्रॉड करने वाले स्कैमर्स काबू

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मिड डे मिल की गाडी से कुचल कर, सरकारी स्कूल की छठी क्लास के एक छात्र की मौत, स्कूल में हड़कंप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिल्डर आकाश गुप्ता प्रधान पद के लिए किया नामांकन,समर्थकों ने उन्हें फूलों का माला पहना किया ख़ुशी का इजहार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x