Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी की प्रेमी को जेल भेजने की साजिश रच सराय मेट्रो स्टेशन पर बम रखने का पत्र को लिख कर छोड़ा,में उसका फोन नंबर लिखा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पत्नी के प्रेमी से बदला लेने के लिए एक शख्स ने बम रखने की योजना बनाने का पत्र सराय मेट्रो स्टेशन पर छोड़ा था। ये पत्र मेट्रो की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानों को मिला था और इसने बैंक से कैश लूटने की साजिश रची थी। अब इस शख्स को क्राइम ब्रांच , बॉर्डर की टीम ने अरेस्ट कर लिया हैं। आरोपित को ये आईडिया फिल्म, क्राइम सीरियल क्राइम पेट्रोल व सनसनी जैसे सीरियल से मिला था।  अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम रामबीर हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम रामबीर है जो उत्तर प्रदेश के नानपुर, मुरादाबाद का रहने वाला है। इस आरोपित की उम्र मात्र 21 वर्ष है। इसे  क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी तथा गुप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट किया है।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की पत्नी पूजा (बदला हुआ नाम) काम की तलाश में 8 जुलाई को घर से बिना बताए फरीदाबाद आई थी। आरोपित को अपनी पत्नी की  फरीदाबाद में होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके पश्चात वह 26 जुलाई को फरीदाबाद आया और पत्नी के साथ रहने पर उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का मनीष नाम के शख्स के साथ नाजायज संबंध चल रहे हैं।

पति अपनी पत्नी से नाराज होकर वापस उत्तर प्रदेश में अपने गांव चला गया, लेकिन वहां जाकर उसके दिमाग में चलता रहा कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है और पत्नी के रास्ते से प्रेमी को हटाने के लिए वह फिर से फरीदाबाद आया जहां उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को फसाने की साजिश रची। शख्स  ने मनीष को फसाने के लिए उसके नाम से एक पत्र लिखा जिस में उसने सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन को बम रखने की योजना व बैंक की कैश वैन लूटने का पत्र  लिखा व पत्नी के प्रेमी मनीष का मोबाइल नंबर लिख दिया ताकि उसे पुलिस पकड़कर ले जाए। पत्नी के प्रेमी से बदला लेने के मकसद से शख्स सराय मेट्रो स्टेशन पहुंचा और अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरे को ढक लिया और लंगड़ाकर चलने लगा ताकि सीसीटीवी कैमरे में देखने पर भी वह पहचान में ना आ सके।  आरोपित मेट्रो स्टेशन पर पत्र छोड़कर वहां से चला गया। मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को यह पत्र मिला।तुरंत फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुकदमा दर्ज किया।  एसीपी मेट्रो विनोद कुमार एवं क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एवं सीसीटीवी फुटेज एवं विशेष सूत्रों की सहायता से आरोपित को अरेस्ट कर लिया।  आरोपित  के खिलाफ थाना मेट्रो में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा जिसमें आरोपित से मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

बहादुर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द जारी होगी ओआरपी पॉलिसी – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश के जवान सीमा पर खून की होली खेल रहे हैं इसलिए हम अपने घरों में सुरक्षित होकर होली और दिवाली मनाते हैं :विपुल गोयल

Ajit Sinha

बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता राजीव जेटली हो सकतें हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x