Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एडीजीपी श्रीकांत ने दिवंगत डीएसपी सुरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी कौशल्या को सौंपा 65 लाख रुपये का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/पंचकूला; हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अम्बाला रेंज श्रीकांत जाधव ने आज कुरुक्षेत्र में दिवंगत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी को 65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। डीएसपी तावडू के पद पर तैनात सुरेंद्र सिंह की हाल ही में नूंह जिले में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने की कोशिश के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत्यु हो गई थी।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह को उनके अनुकरणीय साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं तहत परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी बैंक के साथ हुए समझौते के अंतर्गत आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर के चलते पुलिस विभाग द्वारा मृतक के आश्रितों को वित्तीय सहायता दी जाती है।इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, एआईजी वेलफेयर राजीव देसवाल, डीएसपी नूंह अनिरुद्ध चौहान, स्टेट हेड एचडीएफसी रितेश जिंदल, नोडल अधिकारी एचडीएफसी विपिन गुप्ता सहित स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: शादियों के सीजन के चलते फरीदाबाद पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha

फर्जी डॉक्टर बन एक महिला टीचर और एक महिला डॉक्टर से शादी और डॉक्टर बन 11 हॉस्पिटलों में नौकरी करने वाला शख्स पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दो दिनों की सदन में चली कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x