Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : प्रेमिका ने नंगी तस्बीर की वीडियो बना कर,वायरल करने की धमकी देकर, बलात्कार करने वाला प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ एक साजिश के तहत कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाया जब वह बेहोश हो गई।  उसके बाद उसके बिना मर्जी के बलात्कार करने व उसकी मोबाइल फोन से अश्लील तस्बीर की वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने का सनसनी खेज मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखें जाने तक पुलिस किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह और मुख्य आरोपी सुनील फरीदाबाद के एक कंपनी में सह कर्मियों के पद पर एक साथ नौकरी करती थी और वहां पर सुनील के साथ उसकी अक्सर बातचीत होती रहती थी। इसके बाद धीरे -धीरे उसकी मोबाइल फोन पर सुनील से बातचीत होने लगी। बाद में पीड़िता व सुनील ने उस कंपनी से नौकरी छोड़ दी। यह घटना तक़रीबन 3 साल पुरानी हैं। उसका कहना हैं कि सुनील ने उसे 12 जुलाई 2015 को ग्रीन फील्ड कालोनी में यह कह कर बुलाया कि वह एक पार्टी का आयोजन कर रहा हैं उसमें उसका शामिल होना बहुत जरुरी हैं मैं उसकी बातों में आ गई और उसके बताये गए स्थान पर पहुंच गईं। उसका कहना हैं कि वहां से सुनील ने अपने एक दोस्त नरेंद्र के साथ उसको  एसजीएम नगर के एक फ्लैट में ले गया और उसका नरेंद्र वहां से चला गया जब मैंने सुनील से पूछा की पार्टी यहां  कहां चल रहा हैं उसने उसे बताया कि अभी लोग यहां पर पहुंचने वाले हैं तब तक तू कोल्ड ड्रिंक पी और मैने उसके दिए हुए कोल्ड ड्रिंक को पी लिया।  कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। उसका कहना हैं कि बेहोशी के हालत में सुनील ने उसके साथ बलात्कार किया और जब होश में आई तो मैं नंगी हालत में थी।

उस वक़्त सुनील ने मुझे बताया कि तेरी नंगी तस्बीर की मोबाइल फोन से वीडियो बना ली हैं। अब मैं तुझे जैसा कहूंगा तुझे वैसे ही करना पड़ेगा। वरना इस वीडियो को तेरे माता -पिता को भेज दूंगा और इस वीडियो को वायरल भी कर दूंगा तथा बदनाम कर दूंगा। उसका कहना हैं कि इस बात से मैं बिल्कुल घबरा गई और सुनील ने इस दौरान उसके  साथ ब्लैक मेल करके कई बार बलात्कार किया। उसका कहना हैं कि 14 फरवरी 2017 सेक्टर -21 की मार्किट में उसे उसके जीजा, भाभी, सुनील व उसका दोस्त ने बुलाया और वहां पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मैं बहुत जाएदा घबरा गई और आपबीती तक़रीबन सारी बातें  अपने घरवालों को बताई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376, 384, 506, 120 बी के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इस मामले की इसके आगे की जांच शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद:कमरतोड महंगाई से जूझ रही जनता पर टोल वृद्धि की एक और करारी चोट: रघुवीर तेवतिया

Ajit Sinha

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड में लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर ,100 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित हुआ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मेयर सुमनबाल व चेयरमेन दिनेश अदलखा जमकर ठुमके लगाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x