Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मेरी गर्लफ्रेंड मेरे मना करने के वावजूद राहुल से बातें किया करती थी, इसलिए राहुल की गोली मार कर हत्या कर दी-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ, क्राइम ब्रांच -65 और क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की  टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राहुल हत्याकांड के 4 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। इस सनसनीखेज वारदात देने के मुख्य आरोपित ने खुलासा किया की उसकी गर्लफ्रेंड, उसके मना करने के बाद भी राहुल से वह अक्सर बात किया करती थी, जो उसे अच्छा नहीं लगता था। इसलिए उसने उसे हमेशा के लिए  रास्ते से हटाने की योजना अपने दोस्तों के साथ बनाई और योजनाबद्ध तरीके से राहुल पर ताबड़ तोड़ गोलियां चला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ये खुलासा आज डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए। 

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 21 जुलाई 2022 के सुबह करीब 6.15 बजे  राहुल अपने घर के पास अपने दोस्तों के साथ में बैठे हुए था तभी एक सफेद रंग की गाड़ी पोलो में चार लड़के आए और चालक गाडी की सीट पर ही बैठा रहा और तीनों लड़को ने गाडी से उतरकर पिस्टल/रिवाल्वर से राहुल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। राहुल ने भागने की कोशिश की लेकिन तीनों हमलावरो ने उसे घेर कर कई गोलियां मारी। वहां उपस्थित आस-पडोस के लोगों ने हमलावरों पर ईंट–पत्थर बरसाए ,  तो ये लोग अपनी गाडी में बैठकर भाग गए । राहुल को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों  ने राहुल को मृत घोषित कर दिया था। घटना स्थल पर डीसीपी क्राइम, एसीपी क्राइम, क्राइम ब्रांच डीएलएफ, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56, क्राइम ब्रांच बॉर्डर, सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ डॉक्टर मनीषा पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक राहुल के माता- पिता घर से बाहर गए हुए थे। राहुल के मामा हरेन्द्र की शिकायत पर थाना छांयसा में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी।

पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा मुकदमे में शामिल आरोपितों  पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। उनका कहना हैं कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ, अपराध शाखा सेक्टर-65 और अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने सोनीपत के खरखौदा से चारों आरोपितों को अरेस्ट  किया है। अरेस्ट आरोपितों  में अजय ,पदम उर्फ राधे, राहुल उर्फ ब्रहमचारी और रोहित उर्फ केडी का नाम शामिल है। आरोपित  अजय (27)  सोनीपत के गांव भैंसवाल का, आरोपित  पदम (22) सोनीपत के गांव रीढाऊ का, आरोपित  राहुल उर्फ ब्रह्मचारी (25) रोहतक जिले के गांव बलियाना का तथा आरोपित  रोहित उर्फ केडी (22) रोहतक जिले के गांव खरैटी का रहने वाले है। अरेस्ट आरोपित  अजय हत्याकांड का मुख्य आरोपित  है। आरोपित  अजय और रोहित उर्फ केडी ने बी फार्मा कर रखी है। आरोपित  पदम बीए तथा आरोपित राहुल उर्फ ब्रह्मचारी 11 पास है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की मुख्य आरोपित अजय की एक लडकी से दोस्ती थी। लडकी मृतक राहुल से बात करने लगी, आरोपित  अजय लडकी को राहुल से बात करने से मना करता था और इस कारण आरोपित ने राहुल को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित राहुल उर्फ ब्रह्मचारी पर पूर्व में अवैध नशा तस्करी तथा लडाई-झगडे के 2 मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राहुल के मर्डर के बाद आरोपितों ने 4 अन्य संगीन वारदातों की योजना बना रखी थी। वारदातों को अंजाम देने से पहले ही क्राइम टीम ने आरोपितों को धर-दबोचा। आरोपितों को अदालत के सम्मुख  पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों  से वारदात में प्रयोग हथियार की बरामदगी व वारदात में शामिल अन्य आरोपितों  के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों से वारदात में प्रयोग गाड़ी को बरामद कर लिया है।

Related posts

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने आज दो महिला आईएएस और 14 एचसीएस अधिकारीयों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए ,स्वंय लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

सुपर फामर्र ने किया ब्लड डोनेशन कैंप एवं हेल्थ चैकअप शिविर का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया के छात्रों के लिए ऑल इंडिया रेडियो केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x