Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फरीदाबाद: घर के निकट कार सवार 4 बदमाशों ने राहुल पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, उसकी घटना स्थल पर हुई मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:छायंसा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक शख्स पर कार सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले शख्स का नाम राहुल पुत्र राज कुमार, उम्र 28 साल, निवासी गांव छायंसा , बल्ल्भगढ़ , फरीडबनाद हैं और बदमाशों ने राहुल को 7 गोलियां मारी हैं। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच की कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी।
पुलिस ने राहुल के शव को अपने कब्ज़ा में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम करा कर राहुल के शव को परिजनों को सौप दिया गया हैं। इस मामले में थाना छायंसा में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर ,बदमाशों को पकड़ने के लिए तीनटीमें गठित कर दी हैं और ये सभी टीमें हत्यारे की तलाश में जुट गई हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

Ajit Sinha

हवलदार पद के लिए 137 पुलिसकर्मियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा, डीसीपी ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

Ajit Sinha

नकली इनकम टेक्स अधिकारी व लैप्स पॉलिसी के पैसे दिलाने के नाम पर 49 लाख ठगने के वाले 4 ठगों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x