Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में चौकी इंचार्ज 10000 और हुड्डा के जई 50000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद सेक्टर -16 के चौकी इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार , उम्र 48 साल व उदित वाधवा, स्टूडेंट, निवासी मकान नंबर -391 , सेक्टर -17 , फरीदाबाद को दुष्यंत शर्मा, निवासी मकान नंबर -1881, सेक्टर -16 , फरीदाबाद की शिकायत 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट दोनों आरोपितों के खिलाफ फरीदाबाद थाना विजिलेंस में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

मोडस ऑपरेंडी* – आरोपी शिकायतकर्ता को धमकाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था कि दुष्यंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 बी को मुकदमा संख्या 194, दिनांक 19.7.2022 में 323, 506, 34 थाना सेक्टर- 17 फरीदाबाद में जोड़ा जा सकता है।

इसके अतिरिक्त करनाल में एक ठेकेदार राजेश कुमार, निवासी गांव चुलकाना , जिला पानीपत से बिल पास करने के एवज में 50000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया हैं। आरोपित का नाम सुनील मेहला , उम्र 32 साल ,जई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण , पानीपत हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: बिजली आपूर्ति का गुणवत्ता पूर्वक समाधान हो : पीसी मी

Ajit Sinha

हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में संगठनात्मक प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha

अंबाला से तीन बार विधायक रह चुके शिव प्रसाद के पुत्र अनिल प्रसाद चलाते हैं चाय की दुकान-ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x