Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल: डीएसपी सुरेंद्र सिंह के आरोपित पर हो सख्त से सख्त कार्रवाई -जयऱाम रमेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हरियाणा के नूंह में अवैध खनन माफिया द्वारा हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। हमारी संवेदनाएं सुरेन्द्र सिंह के परिवार के साथ हैं।

भाजपा कार्यकाल के दौरान हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहे अवैध खनन माफियाओं की हिम्मत अब इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने नूंह जिले के तावडू में हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी पर डंपर चढ़ाकर हत्या कर दी। यह शर्मनाक घटना हरियाणा में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का एक और ज्वलंत उदाहरण है, जहाँ अपराधी सरे आम तांडव कर रहे हैं और प्रदेश की जनता उन अपराधियों के खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और इस पूरे मामले की उच्च न्यायालय की देखरेख में स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इस शर्मनाक घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री मनोहर लाल खट्टर को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है और उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:गूंगी- बहरी सरकार के सामने ‘पोर्टल हटाओ, खेती बचाओ’ का नारा बुलंद कर रहे हैं किसान- हुड्डा

Ajit Sinha

सीएजी रिपोर्ट में हुआ उजागर: लाडली योजना को रोककर दिल्ली की बेटियों के साथ एक और पाप किया-अजय माकन

Ajit Sinha

अनिल जैन की मौजूदगी में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर नामांकन दाखिल करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x