Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फ्लिपकार्ट के लिफाफे में करते थे चरस-गांजे की ऑनलाइन डिलीवरी, छात्रा समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना विकास फरार है.  इन लोगों के कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और 400 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े चिंटु ठाकुर, बिंटू उर्फ कालू, जयप्रकाश और वर्षा को कोतवाली पुलिस ने नवादा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है. ये लोग ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी के आड़ में फ्लिपकार्ट के लिफाफे में भरकर गांजे और चरस की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा 400 ग्राम अवैध चरस, तस्करी में इस्तेमाल होने वाली वर्ना कार, एक मोटरसाइकिल, 148 फ्लिपकार्ट कंपनी के लिफाफे इलेक्ट्रॉनिक तराजू और चार मोबाइल फोन बरामद किया है. एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि बरामद किए गए गांजे की कीमत 25 से 30 लख रुपए बढ़ाई जा रही है. एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना विकास है जो फरार है. रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलांग से गांजा और चरस लेकर आता था. जिसे चिंटू और बिंटू के माध्यम से स्कूल कॉलेज के छात्रों को बेचा जाता था चिंटू और बिंटू दोनों भाई हैं,  यह दोनों वर्षा और जयप्रकाश के माध्यम से चरण और गंजे को अपने ग्राहकों तक पहुंचाने थे. एक दिन में वर्षा और जयप्रकाश 40 से 50 पुडियों की सप्लाई कर देते थे, पुड़िया का वजन 10 ग्राम , 20 ग्राम व 50 ग्राम होता था। एडिशनल डीसीपी बताया कि पुलिस से बचने के लिए यह लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफे को खरीद कर उसने गांजा और चरस भर कर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे यह लोग पहले भी गांजे की तस्करी मामले में जेल जा चुके हैं।

Related posts

गुरुग्राम: विश्व हिन्दू परिषद् एंव बजरंग दल पर एक समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई.जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, बल्लभगढ़, के खिलाफ चालान किया कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

अंग्रेजी दवाइयां व फिजिशियन सैंपल नॉट फ़ॉर सेल रैक का पकड़ा जखीरा,184 किस्म की हैं दवाइयां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x