Athrav – Online News Portal
नोएडा

राहत की फुहार रूप में बरसी बारिश, बरस रही सावन की बूंदों से किसानों के चेहरे खिल उठे,उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: प्रदेश में जहां इस मानसून सीजन में अब तक सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है,  वही शनिवार सुबह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में बारिश राहत की फुहार रूप में बरसी. जहां उमस भरी गर्मी से परेशान नोएडा वासियों को बारिश ने राहत दिलाई, वही आसमान से बरस रही सावन की बूंदों ने जिले के किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. लेकिन बारिश के कारण शहर में सड़कों के किनारे पानी जमा होने से लोगों को परेशानियां हुई है और जाम की समस्या भी हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में इसी प्रकार रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. 

बारिश से सराबोर सड़कों का ये नजारा नोएडा का है जहाँ सुबह 10 बजे से ही बादलों ने अपना डेरा आसमान में जमा लिया था. दोपहर के बाद गरज के साथ झमाझम बारिश हुई इसके बाद लगातार रुक रुक के हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.  शहर का तापमान अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया. बारिश और तेज हवा के चलने के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा की एक्यूआई में भी सुधार आया है और प्रदूषण का स्तर संतोषजनक श्रेणी में आ गया है. नोएडा में एक्यूआई 93 और ग्रेटर नोएडा में .61 दर्ज किया गया है.

मौसम विज्ञानी महेश पहलावत  का कहना है कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर चक्रवाती हवाओं के रूप में मौजूद है किसके कारण आगामी 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है 19 और 20 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है मानसून की हो रही जहां लोगों को राहत दे रही, वही काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. बारिश से लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ी है सड़कों पर लगने वाले वॉटर लॉगिंग से लोग जूझते नजर आए और कई जगह जाम का भी लोगों सामना करना पड़ा.  लेकिन वीकेंड होने के कारण सड़कों पर गाड़ियां कम थी. इससे जाम जल्दी ही खुल गया और लोग मौसम का लुफ्त लेते नजर आए.

Related posts

दबंगों के हौसले बुलंद: दबंग ने आज एक प्रोफेसर के साथ जमकर की मारपीट।

Ajit Sinha

जीएसटी का प्रशासनिक अधिकारी 45 हजार की रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग ने रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

सड़क पर चलती कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x