Athrav – Online News Portal
हरियाणा

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने दिए बिजली विभाग के जेई को सस्पेंड करने के निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बिजली चोरी का गलत मामला बनाने पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई जोगेंद्र को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। झज्जर में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक के दौरान सामने आए मामले पर ये आदेश दिए गए हैं।

बैठक में गांव खेड़ी पाटोदा निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत के मामले में सामने आया कि उनके खिलाफ बिजली चोरी का गलत मामला बनाया गया है। टीम ने निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता के घर के बाहर लगे मीटर से दो तार अंदर जाते हुए देखकर बिना जांच के चोरी का मामला बना दिया। जब कृष्ण ने इस बारे में शिकायत की और दोबारा जांच की गई तो वह तार किसी दूसरे घर के मीटर में गई हुई मिली। इस लापरवाही पर विकास एवं पंचायत मंत्री ने संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के जेई जोगेंद्र को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

Related posts

तीन दिन से अधिक के ठहराव के लिए हरियाणा में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों को पोर्टल पर रजिस्टेशन करना होगा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:देश में ऑल इंडिया डेवलपमेंट मॉडल फॉर गुजरात चल रहा है– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

कोरोना बुलेटिन: पलवल में कोरोना वायरस के 28 केस पॉजिटिव हैं: सिविल सर्जन पलवल डॉ ब्रह्मदीप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x