Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनटीपीसी दादरी के डीजीएम एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, ब्रेजा गाड़ी और मोबाइल मिला

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा:कोतवाली जारचा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी दादरी के डीजीएम एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए. उनके परिजनों को काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर डीजीएम की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है डॉग स्क्वाड भी मौके पर बुलाया गया है। 

दादरी के एनटीपीसी परिसर में खड़ी हुई यह लाल रंग की ब्रेजा गाड़ी एनटीपीसी के डीजीएम सतीश कुमार सिंह की है.इस गाड़ी के दरवाजे खुले हुए थे और गाड़ी की सीट पर ही डीजीएम का मोबाइल फोन बरामद हुआ है. डीजीएम के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस एनटीपीसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही  है और डॉग स्क्वाड के साथ भी उनकी तलाश कर रही है.   

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे का कहना है कि एनटीपीसी के डीजीएम के परिजनों से बात की गई तो उन्होने बताया गया कि कई दिनों से सतीश कुमार सिंह परेशान चल रहे थे. और आज अचानक परिसर के कहीं बाहर नहीं गए हैं. उनकी ब्रेजा गाड़ी परिसर में खडी मिली और कार को मोबाइल भी पडा हुआ था, उनकी तलाश की जा रही है एनटीपीसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है व अन्य तरीकों से पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश की जा रही है ।

Related posts

रॉ आफिसर बन कर लोगों पर रौब झाड़ने और एनसीआर में ठगी करने वाला आरोपित पकड़ा गया , फ़र्ज़ी आईडी बरामद।

Ajit Sinha

नेक मुहिमः ऑपरेशन स्माइल-2 से 3000 से अधिक घरों में लौटी मुस्कान

Ajit Sinha

बिजली के बॉक्स से जब निकला जहरीला सांप, और बॉक्स के होल में काफी समय तक फंसा रहा ये सांप, देख कर्मचारी रह गया दंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x