Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण पखवाड़ा का शुभारंभ किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने आज विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पौधारोपण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। आज के इस पौधारोपण के साथ विश्वविद्यालय का 75 हजार पौधे लगाने का पर्यावरणयीय संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई।राज्यपाल, कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने पौधारोपण कर विश्वविद्यालय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट डा. शरणजीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार बंसल, विश्वविद्यालय के डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा समेत डीन ऑफ फैकल्टीज, विभागाध्यक्ष, विवि अधिकारियों आदि ने पौधारोपण किया।  विश्वविद्यालय की एनवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट सेल की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. विनिता हुड्डा ने पौधारोपण कार्यक्रम का समन्वयन किया। विश्वविद्यालय परिसर में एफडीसी भवन के पास खाली स्पेस में आज 75 पौधे लगाए गए। आजादी के अमृत उत्सव समारोह के तहत इस पौधारोपण पखवाड़े का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने एमडीयू के इस पौधारोपण अभियान के लिए एक महीने की पेंशन राशि से 1100 पौधे एमडीयू को भेंट किए हैं।
गौरतलब है कि एमडीयू के इस पौधारोपण अभियान के तहत 31 जुलाई तक एमडीयू परिसर, एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम, संबद्ध महाविद्यालयों तथा एमडीयू द्वारा यूनिवर्सिटी आउटरीच के लिए गोद लिए गए समीपवर्ती पांच गांवों में कुल 75 हजार पौधे लगाए जाएंगे।  

Related posts

चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं- स्वास्थ्य मंत्री अनिल

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से हरियाणा प्रदेश में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता बढ़चढ़ कर करे मतदान- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x