अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:कांवड़ यात्रा 15 जुलाई से शुरू हो रही है इस दौरान लाखों कांवड़िए हरिद्वार से पैदल जल लेकर दिल्ली हरियाणा राजस्थान के लिए चलेंगे. मथुरा, राजस्थान और हरियाणा की तरफ जाने वाले हजारों कांवड़िए गाजियाबाद के रास्ते नोएडा से होकर गुजरेंगे। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक ने गाजियाबाद के रास्ते नोएडा से होकर गुजरने कांवड़ यात्रा के रूट का जायजा लिया और चल रही तैयारियों को देखा और आवश्यक निर्देश दिए . मीडिया से बातचीत करते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है कैमरे लगाए लगाये गये, ड्रोन और गूगल मैप का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, एक अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी भी लगाए गए है. आईटीएमएस के कैमरे पहले लगे हुए जिनसे कांवड़ यात्रा के रूट की मॉनिटरिंग की जाएगी, इसके अलावा ड्रोन और गूगल मैप का भी इस्तेमाल किया जाएगा. कोई भी डायवर्जन या रोड को प्रतिबंधित किया जाएगा। उससे पहले अलर्ट जारी किया डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा या फिर ट्रैफिक से संबंधित दिन में तीन चार न्यूज बुलेटिन जारी करेगी.व्हाट्सएप पर मैसेज देखे जाएंगे. लोगों हेल्पलाइन 9971009001 पर कॉल कर जानकारी ले सकते है,

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और दादरी की ओर जाने वाले स्थानीय कांवड़ यात्री गाजियाबाद लाल कुआं, मॉडल टाउन और छिजारसी कट के पास से गौतमबुद्ध नगर में प्रवेश करते हैं। इन रास्तों पर भी ट्रैफिक व सिविल पुलिस की तैनाती की जाएगी। मथुरा, राजस्थान और हरियाणा की तरफ जाने वाले हजारों कांवड़िए जो गाजियाबाद के रास्ते नोएडा से होकर गुजरेंगे। इसके लिए हिंडन नहर और ओखला पक्षी विहार का रूट तय किया गया है। एनएच-9 पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों के लिए डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए ओखला बैराज का एक रास्ता बंद रहेगा। ओखला पक्षी विहार में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी।कांवड़ यात्रियों के जत्थे ओखला पक्षी विहार के रास्ते ओखला बैराज होते हुए कालिंदी कुंज क्रॉसिंग से आगरा नहर के किनारे होकर जाएंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती देखकर ओखला बैराज का एक रास्ता बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली की ओर से नोएडा आने वाले वाहन बैराज की एक ही लेन का इस्तेमाल कर सकेंगे। कालिंदी कुंज के पास बैरियर लगाकर दूसरा रास्ता बंद किया जाएगा। इस पर सिर्फ कांवड़ यात्री चलेंगे। पक्षी विहार से सड़क पार कर कांवड़िए सीधे बैराज के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेंगे। चिल्ला बॉर्डर पर कांवड़ यात्रियों को निकालने के लिए दिल्ली व नोएडा के पुलिसकर्मी ट्रैफिक रोकने का काम करेंगे। नोएडा पुलिस तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

