Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सोमवार की रात को वैगनआर सवार के साथ हुई लूट के 4 आरोपितों पुलिस ने मात्र एक घंटे में ही धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सोमवार की रात दिल्ली की तरफ से आ रही वैगनआर सवार लोगों के साथ हुई लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने वारदात के मात्र 1 घंटे के बाद ही चारों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया। ये सभी लूटेरे आई -10 कार में सवार होकर आए थे। ये चारों आरोपित डायल 112 की टीम की सक्रियता की वजह से पकडे गए हैं। ये चारों आरोपित वैगनआर सवार से 5000 रूपए नगद और मोबाइल फोन लुटे थे। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि करीब 10  बजे दिल्ली की तरफ से फरीदाबाद आ रही वैगनआर कार सवार के साथ हुई लूट की सूचना पर एआरवी- 197 की टीम, थाना प्रबंधक सराय और क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची पीडित से जानकारी लेकर आरोपितों  की तलाश में जुट गई। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 4 आरोपितों  को मानव रचना पाली रोड से अरेस्ट किया है। 

अरेस्ट आरोपित शाकिल खान और हुम्मकदीन, निवासी उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर जिले के गांव पुनदली तथा  आसिफ और इरफान अली, दिल्ली के दयालपुर के रहने वाले है। आरोपितों  से वारदात में प्रयोग अवैध हथियार तथा लूटे गए पैसे की बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आगे आरोपितों से पूछताछ जारी है।

Related posts

कंपनी घाटे में, 40 करोड़ कर्ज, लेनदारों की धमकी, लेनदार घर आने लगे, से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यह दीवाली खुशियों की सौगात लेकर आएगी – राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने सभी डीसी, सीपी, एसपी को कहा, हाई अलर्ट  में राज्य में कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में न बिगड़े।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x