Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गन पॉइंट पर मनी ट्रांसफर की दुकान के कर्मचारी से मोबाइल और कैश लूट का वीडियो वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-149 कोंडली में मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने गन पॉइंट पर दुकान के कर्मचारी से लूटपाट की. बदमाशों ने 35 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया. यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा मास्क में छुपाया हुआ था. पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर, बदमाशों की तलाश में जुट गई है.  

अधिकारियों को कहना है कि इस मामले का शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर लूट का खुलासा किया जाएगा. मनी ट्रांसफर की दुकान में कोई गन पॉइंट पर लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि मोबाइल की दुकान में दो बदमाश पहुंचते हैं.  दोनों ने अपना चेहरा मास्क से छुपाया हुआ है. एक बदमाश दुकान बैठे कर्मचारी कुलदीप से बातें करने लगता है तभी दूसरा बदमाश सफेद टी-शर्ट पहन कर आता हैं और वह अपने बैग से तमंचा निकालकर कुलदीप के ऊपर तान देता है।

इसके बाद डरा और सहमा हुआ कुलदीप एक कोने में सिमट जाता है. इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन छीन लेता है और काउंटर में रखे 35 हजार रुपए कर फरार हो जाते हैं. गुर्जर डेरीन गांव के सुनील कोंडली में अदिति मनी ट्रांसफर के नाम से टेलीकॉम और मनी ट्रांसफर की दुकान चलाते हैं। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच जाते हैं सुनील की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है.

डीसीपी डॉ. मीना कात्यायन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार कार्ड बदमाशों की तलाश की जा रही है।  कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं पुलिस शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी कर लेगी.

Related posts

शादी का झांसा देकर ओयो होटल के एक कमरे में रेप करने वाले एक आरोपित को महिला थाना, बल्लभगढ़ की पुलिस के किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

नई दिल्ली:असम में पुलिस के सब इंस्पेक्टरों की भर्ती में घोटाले का हुआ उजागर, डीआईजी को सीएम क्यों बचा रहे हैं- कांग्रेस

Ajit Sinha

जीएसटी की चोरी कर सरकार को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x