Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पंचकूला: पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और क्राइम इंचार्जों ली बैठक, दिए सख्त निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस उपायुक्त।, पंचकूला सुरेन्द्र पाल सिंह के द्वारा आज अपने  कार्यालय में थाना प्रभारियों व इंचार्ज क्राईम यूनिट के साथ जघन्य अपराधो व चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसने हेतु मीटिंग आयोजित की गई ।मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर किसी क्षेत्र में लगातार क्राईम बढ़ता है तो उस थाना व चौकी प्रभारी के खिलाफ पुलिस विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । इसके अलावा यह भी कहा कि अच्छा कार्य करनें वालें थाना प्रभारी/चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मचारियों को इनाम भी दिया जाएगा  । परन्तु क्षेत्र में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा । मीटिंग के दौरान कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और कुछ अहम मामलों में जल्द कार्रवाई करने हेतु संबंधित इंचार्ज को निर्देश दिए गए । इसके साथ ही डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वह नागरिकों से अच्छा व्यवहार करें और अनुशासन में रहकर अपना काम करें ।

एडिशनल एसएचओ नियुक्त :- पुलिस उपायुक्त ने मीटिंग के दौरान कहा कि पुलिस थाना चलाने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होती है और थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार माना जाता है । लेकिन अब थाना स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटते हुए जिम्मेदारी से थाना स्तर के कार्य को बेहतर बनाने हेतु सभी थानों में एडिशनल एसएचओ नियुक्त किए गये है । ताकि जनता को जल्द न्याय मिल सके ।अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान  :- मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त ने विशेषकर खडक मंगोली, राजीव कॉलोनी, बुढनपुर, सकेतडी तथा अन्य कालौनियों में विशेष रूप से निगरानी हेतु अभियान चलाया गया है ताकि अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके ।

थाने के कार्य को प्रतिदिन प्रॉपर मॉनिटरिंग किया जाएगा :-  मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि थाना के बेहतर कार्य को लेकर प्रॉपर मॉनिटरिंग की जाएगी । ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके और क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाई जा सके। इसके साथ थाना स्तर पर अच्छा कार्य करनें वालें पुलिस कर्मचारी इनाम भी दिया जायेगा ।मीटिंग के दौरान कार्यालय पुलिस उपायुक्त में नोडल अधिकारी एंटी नारोक्टिक एसीपी राजकुमार कौशिक, थाना सेक्टर -5 प्रबंधक सुखबीर सिंह, थाना सेक्टर- 14 से अनिल कुमार, थाना सेक्टर- 20 से महेंद्र सिंह ढाण्डा, थाना मनसा देवी नेहा चौहान, पिन्जोर से हरविन्द्र सिंह, कालका अजीत सिंह , महिला थाना सुनीता देवी, थाना चण्डी मन्दिर से सूरजमल (एडिशनल एसएचओ), थाना रायपुर रानी से सिंघराज (एडिशनल एसएचओ), क्राईम ब्रांच सेक्टर- 19 निर्मल सिंह, क्राईम ब्रांच सेक्टर- 26 सिंघराज , डिटेक्टिव स्टाफ से सुरेन्द्र पाल  तथा अन्य संबंधित इंचार्ज शाखा इन्चार्ज मौजूद रहे ।

Related posts

हरियाणा के स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों सहित अन्य संस्थानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनें होंगी शिफ्ट-विज

Ajit Sinha

सुपरकॉप के नाम से नकली अकाउंट बना लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार मतदाता करेंगे लोकसभा के चुनाव में मतदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x