Athrav – Online News Portal
नोएडा

आवारा कुत्तों के पर कार्रवाई नहीं होने पर सोसायटी के सैकड़ों लोगों ने देर रात प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : इको विलेज-2 सोसाइटी में एक बच्चे के आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सोसायटी वासियों ने इसकी शिकायत बिल्डर, प्रशासन  पुलिस से करने के वावजूद कोई कार्रवाई  नहीं होने पर सोसायटी में देर रात प्रोटेस्ट कर नारेबाजी की. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज 2 सोसाइटी का है जहाँ एक बच्चे पर  आवारा कुत्ते ने हमला कर बच्चे सीने व हाथ बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हुआ था.

सोसाइटी वासियों का कहना है बिल्डर, पुलिस प्रशासन से शिकायत करने के वावजूद कोई कार्रवाई  नहीं हो रही है। कुत्तों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से उन्हे ये प्रोटेस्ट करने के लिए  मजबूर होना पडा है. इको विलेज-2 सोसाइटी में आवारा कुत्तों कुत्तों का आतंक इस कदर है कि बच्चे खेलने के लिए भी नहीं जा पा रहे है।

उनके मां-बाप उन्हें बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं और वे अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 दिनों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग कुत्ते के हमलों का शिकार हो चुके हैं। इसके लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मनीष कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अथॉरिटी, बिल्डर, और जो मेंटेनेंस एजेंसी है उस से भी बात की गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया है।

Related posts

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत में सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास।

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, 4 कार, 8 बाइक और टूलकिट बरामद

Ajit Sinha

पहले अपने मासूम बच्चियो को छ्त से फेका,फिर खुद कूद गई, मां-बेटी की मौत, और दूसरी बेटी अस्पताल में मौत से जुझ रही है..

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x