Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एक डॉक्टर के घर से लगभग 35 लाख रूपए के सोन, डायमंड व नगदी चोरी का आरोपित चढ़ा पुलिस के हथ्थे , रिमांड पर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: एक डॉक्टर के घर से गत दिवस हुई लाखों के जेवरात और नगदी की चोरी को पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मात्र 24 घंटों में सुलझा लेने का दावा किया हैं। इस मामले में एक चोर को पुलिस ने लौहगढ़ से अरेस्ट किया। अरेस्ट आरोपित का नाम आकाश , निवासी खड़क मंगोली , जिला पंचकूला हैं। चोरी की वारदात में लगभग 30 तोले सोना, डायमंड व एक लाख रूपए नकद चोरी की गई हैं, चोरी की गई इन जेवरात की कीमत लगभग 35 लाख रूपए हैं

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 3 जुलाई 2022 को शिकायतकर्ता डॉ सोहन सिंह, निवासी सेक्टर- 12 ने शिकायत दर्ज करवाई कि गत ३ जुलाई 2022 को दिन के समय उसके घर से किसी अनजान व्यक्ति द्वारा छत से घर में घुसकर लगभग 1 लाख रुपये कैश तथा करीब 30 तोले सोना व डायमंड चुरा कर ले गया । जिस बारे पुलिस चौकी सेक्टर- 2 में प्राप्त शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 454 व 380 के तहत थाना सेक्टर- 5 में मामला दर्ज किया गया ।

इस मामले में आगामी तफ्तीश डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला टीम ने कड़ी मेहनत के साथ तफतीश करते 24 घण्टे में चोरी की वारदात को अन्जाम देनें वालें आरोपित को अरेस्ट कर लिया ।पुलिस ने आज आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश कर अगले तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं , ताकि चोरी की जेवरात व नगदी को बरामद किया सकें।

Related posts

25000 रूपए के ईनामी 25 वर्षीय लड़की की हत्या के एक आरोपी को किया गिरफ्तार,बंद बोरी में लाश मिली थी।

Ajit Sinha

विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख रूपए की ठगी करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम रील्स से अपराध करने का तरीका सीख कर, एटीएम से रूपये चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x