Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तीर्थस्थलों पर जाने का दौर आगे भी यूँ ही चलता रहेगा -विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय से आज फिर बस द्वारा हरिद्वार तीर्थ धाम के लिए माँ गंगा में स्नान हेतु यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों द्वारा माँ गंगे की जयकारे लगाए गए। आज फरीदाबाद विधानसभा की भारत कॉलोनी से निशुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए बस भेजी गई  है। इससे पहले भी विपुल गोयल हरियाणा सरकार में बतौर मंत्री रहते हुए समय से ही लोगो की सेवा करते आ रहे है और  अब तक गोयल सैकड़ों बसे तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क भेज चुके हैं ।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि  तीर्थस्थलो पर जाने का दौर आगे भी यूँ ही चलता रहेगा और कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहेगा जिसका रजिस्ट्रेशन हुआ हो और जाए  ना। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगे भी बस भेजने की सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि  फरीदाबाद क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और वे अपने जीवन काल में क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे और सभी लोग जो किसी भी कारण से किसी तीर्थ स्थान पर जाने में असमर्थ रहते हैं उन्हें अपनी तरफ से तीर्थ यात्रा करवाते रहेंगे।

विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों को रहने खाने पीने का पूरा प्रबन्ध उनकी तरफ से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके कार्यालय मे निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पूर्व मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा की किसी भी घर से दो व्यक्ति जा सकते है ओर जाने वालो की उम्र 18 साल से ज़्यादा होनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने लोगों को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की और लोगों से क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली की कामना माँ गंगा से करने के लिए कहा। 

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला का दौलताबाद, ठाकुरवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में हुआ जोरदार स्वागत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड, आनंदवन के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने 10 सालों में नहरपार क्षेत्र के लिए पुल तो दूर एक पुलिया भी नहीं बनाई : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x