Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पंचकूला: अवैध खनन के मामले में एएसआई निलंबित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह के निर्दशानुसार जिला पंचकूला में अवैध खनन में पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रबंधको तथा पुलिस चौकी इन्चार्जो को सख्त निर्देश दिए हुए है उन निर्देशो के तहत पुलिस उपायुक्त द्वारा अवैध खनन के मामले मे गत 27 जून को एएसआई नरेंद्र कुमार चौंकीं इंचार्ज अमरावती को अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने पर निलंबित करके लाइन हाजिर किया गया है ।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त नें बताया कि अवैध माईनिंग से सम्बधित विडियो प्राप्त हुई है जिस वीडियो का अवलोकन करके अवैध माइनिंग में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त एक्शन लेते हुए एएसआई चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा ।

और अवैध खनन में किसी भी प्रकार से, किसी भी व्यक्ति की  संलिप्तता पाई गई, चाहे वह एक नागरिक हो या कोई पुलिस कर्मचारी व अन्य विभाग से कोई भी कर्मचारी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Related posts

चंडीगढ़: जेजेपी ने दो महत्वपूर्ण कमेटियों का किया गठन, बनाई पॉलिटिकल अफेयर व अनुशासन समिति

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: चार इंस्पेक्टरों सहित 10 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से वरिष्ठ सचिव, सचिव एवं निजी सचिवों को विभिन्न मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ में नियुक्ति किए। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x