Athrav – Online News Portal
नोएडा

डॉक्टर कोठी में लगी आग, 13 को फायर विभाग ने किया रेस्क्यू, दो फायरमैन घायल अस्पताल में भर्ती

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : सेक्टर-20 के स्थित एक कोठी डी-11 आग लग गई। आग कोठी के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर लगी थी। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, वही आग में एक दर्जनों लोग फंस गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग को पूरी तरह बुझा दिया। अग्निशमन कार्य करते समय फायर सर्विस के दो कर्मचारियों की धुंये और आग गर्मी की वजह से तबीयत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है.

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह उनके साहस भरे कार्य की सराहना की। सेक्टर-20 के स्थित ये कोठी नोएडा के सीनियर डॉक्टर केसी सूद की है डाक्टर केसी सूद का ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक चलाते हैं और फर्स्ट फ्लोर परिवार के साथ रहते हैं। दूसरे फ्लोर पर एक दूसरा परिवार किराए पर रहता है। डॉक्टर केसी सूद ने बताया कि कमरे में पूजा के दौरान दीपक जलाया गया। दीपक गिरने से आग लग गई। पीवीसी की वायर होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई। आग से घर में रहने वाले करीब 13 लोग फंस गए। गार्ड ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.
 
सीएफओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि  जब आग लगने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे उस समय कोठी में 13 लोगों फंसे थे इसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। मकान के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर फंसे हुए लोगों को निकालना आसान नहीं था  इन दोनों तलों पर पूरा धुआं भरा हुआ था। ऊपर जाने के लिए सीढ़ी में भी घना धुंआ भरा हुआ था। वहां तापमाप भी अत्यधिक था। ऐसी परिस्थितियों में ऊपर जाना असंभव था। फायर सर्विस की टीम ने ब्रीदिंग आपरेटस सेट पहनकर पानी की बौछारों के बीच घने धुएं और गर्मी के बीच से होकर 13 लोगों को आग से बचाया।
 
सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने छत के माध्यम से पड़ोस की छत पर सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग बुझाते समय फायर सर्विस के लीडिंग फायरमैन महिपाल सिंह व फायर मैन निज़ामुद्दीन की धुंये व ताप की वजह से तबियत खराब होने पर उन्हें सेक्टर-26 स्थित अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया। चार फायर टेंडरों के माध्यम से आग पर पूरी तरह काबू पाया. ज्वाइंट सीपी लव कुमार ने अस्पताल इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और  पुलिस कमिशनर आलोक सिंह इनके साहस भरे कार्य की सराहना की।

Related posts

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में सभी लोगों को सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का अल्टीमेटम।

Ajit Sinha

मोबाइल पर बहन से बात करने पर भाई ने चाकू से गोद कर एक लड़के  की ले ली जान, आरोपित गिरफ्तार  

Ajit Sinha

समलैंगिक युवाओं को ऐप से जोड़कर करते थे लूटपाट, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से आशु जाट गिरोह का एक बदमाश घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x