Athrav – Online News Portal
नोएडा

रोडवेज बसों में 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से 10 अगस्त के मध्य रात्रि 12 बजे तक बहने कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों को राखी बंधाने के लिए यात्रा करने वाली बहनों को रोडवेज की बस सेवा  निशुल्क उपलब्ध होगी। शासन स्तर पर इसके लिए आदेश जारी हुआ है। यह निशुल्क बस सेवा 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से 10 अगस्त के मध्य रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध होगी.  इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो में विशेष तैयारी की गई है। इन बसों में यात्रा करने वाली बहनों को सीट देने में वरीयता दी जाएगी।

हर साल की तरह इस साल भी शासन ने बहनों को रोडवेज की बस सेवा निशुल्क उपलब्ध कराया है। नोएडा के सेक्टर 34 स्थित रोडवेज डिपो पर तैनात एआरएम रोहतास कुमार ने बताया कि नोएडा के रोडवेज डिपो पर 188 बसे तैनात हैं और ग्रेटर नोएडा रोडवेज की बसें मिला ली जाए तो बसो के बेड़े में संख्या करीब 300 है, जो सेवाएं दे रही हैं और नोएडा के रोडवेज डिपो से आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, बदायूं, लखनऊ, बरेली, मेरठ, हाथरस समेत तमाम शहरों के लिए बस सेवा उपलब्ध है। इन बसों में यात्रा करने के दौरान टिकट के साथ साढ़े सात लाख का जीवन बीमा और घायलों को ढाई लाख का बीमा उपलब्ध कराया जाता है ।: रोहतास कुमार कहते हैं कि रोडवेज की बसें अच्छी है और आरामदायक हैं। और रक्षाबंधन पर हम लोगों ने विशेष तैयारी की हैं। कई बसो की फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

Related posts

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई जम कर मारपीट, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की सीधी भर्ती 2023 अभ्यर्थी बन पहुंचा, पीएससी की 36वीं वाहिनी का कांस्टेबल समेत चार पकड़े गए।

Ajit Sinha

कार लूट कर भाग रहे लूटेरे का पुलिस ने पीछा किया तो,चलती कार से कूद कर लूटेरा भागने की कोशिश की, बाइक के चपेट में आ गया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x