Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़; 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी व दलाल गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने करनाल जिले में जमीन का इंतकाल करने की एवज में एक पटवारी और उसके दलाल को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि करनाल में गांव जुंडला निवासी रतन सिंह की शिकायत पर राजेंद्र, पटवारी और उसके दलाल हरचरण उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो में दी शिकायत में कहा कि आरोपी 40,000 रुपये की मांग कर रहे हैं और जमीन के इंतकाल के लिए 10,000 रुपये पहले ही ले चुके हैं। आरोपियों द्वारा जमीन के इंतकाल की एवज में पैसे की मांग के बाद शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर इस संबंध में शिकायत दी जिसकी पुष्टि के बाद एक टीम गठित कर रेड करते हुए दोनों आरोपियों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने आज हल्का पटवारी को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अमेरिका स्थित यूएसइंडिया फाउंडेशन द्वारा हरियाणा को 176 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 5 वेंटिलेटर दान में दिया हैं -अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के जवान ने अपने साले की पत्नी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था, गला घोंटकर हत्या कर दी , पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x