Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, शातिर चोर समेत पांच बदमाश अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:कोतवाली 39 पुलिस ने वाहन शातिर चोर समेत वाहनों को काटकर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस गैंग ने नोएडा-एनसीआर में 150 से ज्यादा वाहनों को चोरी कर वाहनों को काटकर, उनके  पार्ट्स को बाजार में बेचने की बात कबूली  है, पुलिस ने इनके कब्जे से तीन ट्रक कटे हुए वाहन पार्ट्‌स, 12 बाइक, 2 कार, 2 कार के इंजन 74 टायर और 37 टायर के रिम बरामद किया हैं.पुलिस की गिरफ्त में खड़े नवयुद्दीन उर्फ नबीनू,  तनवीर सैफी, शाह आलम, रिजवान और मोहित कुमार उस शातिर गैंग के सदस्य हैं जो नोएडा-एनसीआर से वाहनों को चोरी कर वाहनों को काटकर, उनके पार्ट्स को बाजार में बेच देता था.

एडीसीपी नोएडा जोन रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांच बदमाशों में से गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला नवयुद्दीन उर्फ नबीनू एक शातिर वाहन चोर है जिसने सैकड़ों गाड़ियां इस एनसीआर से चुराई है और वाहन चोरी के लिये मशहूर डॉक्टर वाहिद गैंग का सदस्य रह चुका है.यह आजकल खुद वाहन चोरी के धंधे में लगा हुआ है. नवयुद्दीन अपने साथी अतुल के साथ मिलकर वाहन चोरी करने के बाद जहाँगीराबाद जिला बुलन्दशहर में अपने अन्य साथी तनवीर सैफी, शाहआलम और रिजवान को वाहन कटाई के लिये देते थे तथा वाहनों की कटाई के बाद वाहनों के पार्ट्स और पुर्जे को जरूरतमंदो को और लोहे के कबाडी मोहित को बेच देता था.  

एडीसीपी ने बताया कि नवयुद्दीन उर्फ नबीनू को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके सहारे पुलिस जहाँगीराबाद जिला बुलन्दशहर पहुंची तनवीर सैफी, शाह आलम, रिजवान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अभियुक्तों के कब्जे से 12 चोरी की बाइक,, दो चोरी की कार, दो कार इन्जन 74 टायर बिना रिम, 37 टायर रिम सहित,11 सीएनजी सिलेन्डर व विभिन्न गाडियो के कटे हुए पार्ट्स व पुर्जे लाईट, गाडी की खिडकी, बम्पर, वायरिंग, सीट आदि बरामद किये गये है। इस गैंग ने एनसीआर क्षेत्र से लगभग 150 वाहनों चोरी कर काट बेच चुके है। पुलिस लोहे के कबाडी मोहित को भी गिरफ्तार किया है जो इन कबाड खरीदता था.

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने राज्य अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

महिलाओं से चेन लूटने वाले शातिर रैपर गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ऑनलाइन 5000 रूपए में लड़की बुक की, लड़की ने उससे 2500 रूपए और मांगी,तो उसने उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x