Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग जरूरी – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;हमें अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग को अपनाना चाहिए। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन पर कही। इसका आयोजन तिगांव की अनाज मंडी में किया गया था। विधायक राजेश नागर ने योग समारोह को शुरू करने के बाद उसमें खुद भी भागीदारी की और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। नागर ने कहा कि हमारे जीवन में योग का बड़ा महत्व है। यह योग भारत से ही प्रारम्भ होकर दुनिया भर में फैला। जिससे आज दुनिया के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं।

इसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। आज दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में योग के आयोजन हो रहे हैं, इसके लिए मोदीजी बधाई के पात्र हैं। विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वह योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। हम जैसे रोज नहाना आदि कार्य करते हैं, वैसे ही योग को भी हम अपने जीवन में अपनाएं तो हमारे बहुत सारे रोग ठीक हो जाएंगे और बहुत सारे रोग हमें होंगे ही नहीं। इस प्रकार हम निरोगी और सुखी जीवन जी सकेंगे।

नागर ने कॉलेज और स्कूलों के बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब शुरुआती उम्र से ही योग को अपना लोगे तो आगे चलकर बीमारियां नहीं होंगी और तन-मन दोनों फिट रहेंगे। इस समारोह में तिगांव शहीद स्मारक कॉलेज के छात्र छात्राओं, तिगांव गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं और तिगांव आसपास निवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर योग किया।इस अवसर पर बडख़ल एसडीएम पंकज सेतिया, तिगांव तहसीलदार अजय कुमार, बडख़ल तहसीलदार सुरेश कुमार, तिगांव शहीद स्मारक कॉलेज की प्राचार्या संध्या सूद, तिगांव राजकीय गल्र्स स्कूल की छात्राएं, वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, तेज सिंह अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: सर्वोदय हेल्थकेयर ने युवा भारतीयों में फैटी लीवर के खतरनाक रूप से बढ़ने पर चेतावनी दी।

Ajit Sinha

हरियाणा सभी राज्यों में अग्रणीय हो, इस दिशा में किए जाएंगे कार्य- राज्य मंत्री राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकार पेंशनर्स को बांटकर पेंशन को खत्म करना चाहती है,जिसका डटकर होगा विरोध: सुभाष लांबा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x