Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में शार्प शूटर और 75 हज़ार का इनामी अनुज गोली लगने से घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : दादरी कोतवाली पुलिस और कुख्यात अनिल दुजाना और रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 75 हज़ार का इनामी बदमाश अनुज गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस एक कार्बाइन और एक कार बरामद की है।  पुलिस ने मुठभेड़ घायल 75 हज़ार का इनामी बदमाश अनुज को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दादरी पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अनिल दुजाना और रणदीप भाटी गैंग के लिए कार्य करने वाला इनामी बदमाश आज किसी घटना को अंजाम देने के लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी में आ रहा है। पुलिस ने सूचना पर चेकिंग शुरू की और सेंट्रो  में सवार होकर आए अनुज नाम के बदमाश की घेराबंदी की, खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।एडीसीपी ने बताया कि अनुज चौधरी नाम का बदमाश बड़े ही शातिर किस्म का बदमाश है ।इस पर लूट हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी सहित कई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। नोएडा पुलिस ने इस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।वही गाजियाबाद पुलिस ने भी इस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। शातिर बदमाश अनुज चौधरी उर्फ गोलू गौतमबुद्ध नगर में 2013 से लगातार फरार चल रहा था ।

Related posts

सर्च ऑपरेशन के दौरान झुग्गियों में पुलिस को लावारिस अवस्था में मिले नोटों और चांदी -सोने से भरे हुए बक्से।

Ajit Sinha

लॉकडाउन की अवधि के दौरान वाहन टैक्स में छूट की मांग को लेकर नोएडा बस एसोसिएशन का जोरदार प्रदर्शन-देखें वीडियो

Ajit Sinha

प्रेमी ने चाकू से हमला कर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, बड़े भाई की बेटी को लिया था गोद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x