Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: योग से जिंदगी में सकारात्मक बदलाव महसूस करने लगेंगे – प्रभात रंजन आचार्य

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद” भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें संस्थान के सभी प्रतिभागियों के साथ साथ संस्थान के निदेशक के साथ संकाय सदस्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रभात रंजन आचार्य ने कहा कि योग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका कोई नुकसान नहीं होता| इसके सैकड़ों फायदे है जिसे वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने स्वीकार किया है|

योग से हजारों लोगों के असाध्य रोगों को दूर किया जा चुका है | सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक प्राकृतिक पद्धति है जो हमें प्रकृति के साथ जोडती है| उन्होंने कहा कि आप सभी को आज से ही योग शुरू कर दीजिए क्योंकि कल कभी नहीं आता । विश्वास कीजिए दस दिन के भीतर आप अपनी जिंदगी में बदलाव महसूस करने लगेंगे|

इस अवसर पर प्रोफेसर राजेश अग्रवाल ने कहा कि योग 5000 वर्ष पुराना ज्ञान एवं गूढ़ विज्ञान जिसे आज पूरी दुनिया ने माना है| यही वो विज्ञान या संस्कृति है जिसके कारण भारत को विश्वगुरु कहा जाता है| महर्षि पतंजलि ने योग को लिखित रूप दिया और योग सूत्र की रचना की जो आज हमारे लिए वरदान से कम नहीं |

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिलीप चावला ने कहा कि योग केवल रोगों को दूर करने की प्रक्रिया नहीं है| योग का आशय शरीर के समस्त रोगों को दूर कर, मस्तिष्क को तनाव मुक्त कर, मन को पवित्र बनाकर, आत्मा का ईश्वर से सम्बन्ध स्थापित करना है| शरीर का मन पर और मन का शरीर पर प्रभाव पड़ता है| इसलिए योग ही एकमात्र ऐसी सम्पूर्ण पद्धति है जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली बनाती है|

Related posts

फरीदाबाद: तहसीलों में अब भी सब कुछ गलत हो रहा है जहाँ गरीब धक्के ख़ा रहे हैं और मोटी रिश्वत देने वालों की रजिस्ट्रियां फ़टाफ़ट हो जाती हैं।

Ajit Sinha

पुराने रिकॉर्ड, अनुपयोगी फर्नीचर को हटाने के लिए हरियाणा में चलेगा विशेष अभियान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के चयन का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x