Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर आज सेक्टर -82 भौतला में बन रहे अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव के आदेश पर आज एक बार फिर नगर निगम क्षेत्र में बन रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़-फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसके तहत सैक्टर- 82 गाँव भतोला में चल रहे एक बड़े अवैध निर्माण को हटाया गया। इस कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त (ओल्ड) कार्यकारी अभियंता ओम दत्त, सहायक अभियंता सुरेन्द्र खट्टर और कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार शामिल थे।

इसके अतिरिक्त वार्ड-36, गांव-मिर्जापुर में हो रहे अवैध निर्माण को भी हटाया गया। निगमायुक्त ने बताया कि इन अवैध निर्माण कर्ताओं को निगम द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण को रोकने के लिए नोटिस भी दिए गए थे लेकिन अवैध निमार्ण कर्ता द्वारा लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसके चलते आज निगमायुक्त के आदेशानुसार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

निगमायुक्त ने बताया कि है कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकर का अवैध निर्माण सहन नही किया जायेगा और ऐसे सभी अवैध निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जायेगा।

Related posts

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिया निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पंचायत समिति हेतु अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा जिला परिषद के लिए प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 24 को-विक्रम सिंह

Ajit Sinha

टीका करण के एक कार्यक्रम में कम्प्रेसर फटने से तक़रीबन आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर  रूप घायल, अस्पताल में भर्ती कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x