Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नरेश बैंसला को आगामी 3 वर्षों के लिए दूसरी बार यूनियन का प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: म्युनिसिपल कारपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन से सम्बन्धित नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन, फरीदाबाद के आज यहां निगम परिसर में हुए चुनाव में नरेश बैंसला को आगामी 3 वर्षों के लिए लगातार दूसरी बार यूनियन का प्रधान सर्वसम्मति से चुन लिया गया। फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान, वरिष्ठ उपप्रधान शाहावीर खान व महासचिव दशरथ कुमार की देखरेख में हुए इस चुनाव के अवसर पर निगम के तीनों जोनों के कार्यालय में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी भी उपस्थित थे। 

सभी ने  बैंसला को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वे निगम कर्मचारियों की व्यापक एकता का निर्माण करके निगम कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करेंगे।नवनिर्वाचित प्रधान नरेश कुमार बैसला ने उसे सर्वसम्मति से पुनः प्रधान चुने जाने पर निगम कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारियों की छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का निवारण निगम प्रशासन से करवाने के लिए तेजी से कार्रवाई करेंगे और आवश्यक हुआ तो संघर्ष का रास्ता भी अख्तियार किया जाएगा।

इस अवसर पर कर्मचारी नेता यूएम खान, महेन्द्र चौटाला, रमेश पहलवान, अतर सिंह भड़ाना, सुखविन्दर हुड्डा, शशि अधाना, संजय चपराना, प्रमोद रोहिल्ला, गिरिराज सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह, दयानन्द पाली, धीर सिंह, कर्मचन्द बघेल, सुरजीत नागर, रण सिंह भड़ाना, महेन्द्रपाल, राजपाल तेवतिया आदि भी उपस्थित थें।

Related posts

फरीदाबाद:प्रिंस वाटिका में दोस्त की सगाई की रात हुई दिनेश की हत्या के मामले में पांच दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हुड्डा को जल्द मिलेंगें 500 से 600 करोड़ रूपए , किसानों को जल्द दिए जाएगें मुआवजें के पैसे। यशेंद्र सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पंखा मेले की तैयारियां पूरी, राज्य सभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगें मुख्य अतिथि।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x