Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

चंडीगढ़: पदक तालिका में हरियाणा 8 पदकों के साथ पहले स्थान पर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरु होने के साथ ही खेलोंं का रोमांच चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। एक ओर जहां बेहतर इन्फ्रास्टक्चर से सुसज्जित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ी अपने बेहतर खेल का प्रदर्षन कर दर्षकों को प्रत्येक गेम में आकर्षित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देसी खेलों की भी इनमें धूम देखने का मिल रही है।

गतका में महाराष्ट के दस वर्षीय रुषिकेष जब आंध्रप्रदेष के मुपीना विक से मुकाबला कर रहे थे तो इसे देखकर दर्शकों ने खूब ताली बटोरी। खेल खत्म होने के बाद तकनीकी कमेटी के आयोजकों व खेल एंकर ने रुषिकेष को दर्षक दीर्घा के नजदीक लाकर नाम व आयु पूछी तो दर्षकों ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह कर उसकी होसला अफजाई की व दर्षकों में से कईयों ने उठकर उसे आर्षीवाद व डाइट मनी के रूप में पैसे भी दिए। लडक़ों की गतका में पंजाब की टीम ने दिल्ली पर 54-29 अंकों से तथा आंध्रप्रदेष ने महाराष्ट को 57-53 अंकों से जीत हासिल की।

थांग-ता में 56 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के आर्यन ने रजत पदक तो वहीं 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की टीम से 52 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने भी कांस्य पदक जीता।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया गेम्स-2021 की चल रही साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के मुकाबलों में लड़कियों की टीम से आज वृंदा यादव ने हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए पदक जीतने के अच्छे संकेत दिए हैं। नीरत कुुमार ने 1 किलोमीटर साईकलिंग में कांस्य पदक तथा ममता ने माउंटेनियर साईकिल में 500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

योगासन में हरियाणा के दिपांषु ने रजत पदक तथा आर्टिस्टिक बॉयज युगल में सागर रंगा व जीतू ने रजत पदक जीता।

इसी प्रकार, लड़कियों की कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से हराया। वॉलीबॉल की लड़कियों के कड़े मुकाबले में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार, लडक़ों के वॉलीबॉल में छतीसगढ़ व गुजरात में भी लगातार 2 घंटे मैच चला और गुजरात ने छतीसगढ़ को 25-18, 25-22, 25-21 से हराया।

Related posts

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने आज पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/पलवल : पलवल के चांदहट थाने में डिपो धारक सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

हरियाणा ने जीरो कार्बन इकोनॉमी प्राप्ति के लिये ‘स्टेट एनर्जी एफिशिएंसी एक्शन प्लान’ की कवायद शुरू की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x