Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद/पलवल : पलवल के चांदहट थाने में डिपो धारक सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को सूचना मिली कि गांव नाई नगला, बडराम, जिला पलवल  में राशन डिपो धारक द्वारा राशन वितरण करने में अनियमितता की जा रही है। डिपो धारक द्वारा कार्डधारकों को PMGKAY व NFSA स्कीम के दोनों राशन वितरित ना करके केवल एक स्कीम का राशन दिया जा रहा है। लेकिन राशन वितरण मशीन में दोनों स्कीम के राशन को दिखाया जा रहा है। इस सम्बंध में कार्रवाई करते हुए, हरियाणा, फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के डीएसपी  मनीष सहगल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह,महेन्द्र सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेंद्र व हेड कॉस्टेबल  प्रभुदयाल द्वारा  AFSO विनय मुदगिल , योगेश उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पलवल व स्थानीय पुलिस के साथ डिपो का औचक निरीक्षण किया गया।
     
टीम द्वारा की गई चेकिंग पर गांव नाई नगला, बडराम के पंचायत भवन में राशन डिपो केंद्र बनाया हुआ था तथा डिपो धारक सुरेंद्र निवासी गांव सदरपुर, थाना चांदहट जिला पलवल द्वारा चलाया जा रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा डिपो धारक की POS मशीन को ऑनलाइन चेक किया गया, जिसके रिकॉर्ड अनुसार  PMGKY व NFSA स्कीम का अलॉट हुआ गेहूं, चीनी व सरसों तेल में अंतर पाया।

रिकार्ड अनुसार इस डिपो पर राशन गेहूं लगभग  12 क्विंटल ज्यादा व चीनी 7 किलोग्राम ज्यादा व सरसों तेल 16 लीटर कम पाया गया। गांव के लोगों का कहना था कि यह राशन डिपो धारक काफी कम राशन देता है। जिसमें  तेल ना देने की काफी शिकायतें आ रही थी।  इस सम्बंध में योगेश उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पलवल की तहरीर पर डिपो धारक सुरेंद्र के विरुद्ध थाना चांदहट, जिला पलवल में मुकदमा  दर्ज  किया जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: एक शख्स के ऊपर कातिलाना हमला कर भाग रहे 3 में से दो बदमाशों को ईआरवी 179 पर तैनात जवानों धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बाल दिवस के अवसर पर अंडर- 17 खिलाडिय़ों को दिया बड़ा तोहफा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x