Athrav – Online News Portal
नोएडा

गोदाम लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने में जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-7 स्थित गोदाम में अचानक से आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने पूरा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना थाना फेज-1 पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पांच दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी है आग कंट्रोल में है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है जल्द ही आग को बुझा लिया जाएगा . आग कैसे लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगने की बात सामने आ रही है। गोदामों में रखा लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-7 ई-55 के गोदाम में रविवार शाम को पौने 6 बजे आग लग गई थी. ये गोदाम तीसरी मंजिल पर बना हुआ है और गोदाम काफी सारा पैकेजिंग मटेरियल जिनमें गत्ता और थर्माकोल और सामान रखा हुआ था. जिसके कारण आग तेजी से फैली और पूरा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर थाना फेज-1 पुलिस और फायर विभाग की तीन गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरु कर दिया, लेकिन थर्माकोल के जलने तेजी से जहरीला गोदाम में भर जाने से आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पडी, मौके पर दो और गाड़ियों को बुलाया गया.

सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि आग पर काबू करने के लिए इस समय 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं दो गाड़ियों को और बुलाया गया है आग पर नियंत्रण किया जा चुका है और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया जाएगा. सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग इस बात का भी आकलन कर रहा है कि इस अग्निकांड में कुल कितना नुकसान हुआ है.

Related posts

आवारा कुत्तों का आतंक से परेशान सोसायटी के लोगों ने निकाला कैन्डल मार्च, किया प्रदर्शन – देखें वीडियो 

Ajit Sinha

एक वर्ष पूर्ण होने पर कमिश्नर ने जनसंवाद कार्यक्रम में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जुड़कर नागरिकों से सुझाव एवं फीडबैक लिए

Ajit Sinha

नॉएडा: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से पच्चीस हज़ार का इनामी बदमाश आजाद घायल, दूसरा फरार-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x