Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग के दौरान अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : यूनिटेक कंपनी में चोरी हुई 80 लाख की डिस्प्ले के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों और थाना इकोटेक-1 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में  एक बदमाश गोली लगाने से घायल हो गया जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर भागे दूसरे बदमाश को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने स्प्लेंडर प्लस बाइक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इन्होंने एक कंपनी से 80 लाख रुपए के मोबाइल-डिस्प्ले की चोरी की थी। इस मामले में अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। जबकि दो सागर शूटर और सूरज फरार चल रहे थे। इनकी तलाश कर रही पुलिस को इनके शहर में होने का इनपुट मिला था. इनपुट के आधार पर रात थाना इकोटेक-1 पुलिस JBU चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर ये दोनों बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों नहीं रुके। तेजी से बाइक भगाते हुए निकल गए। पुलिस ने इनका पीछा किया तो दोनों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें सागर शूटर के पैर में गोली लग गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि गोली लगते ही सागर शूटर की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पडी। दूसरा बदमाश सूरज अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। घायल सोनू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं जंगल की तरफ भागे बदमाश सूरज को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में जुटी है।

Related posts

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने यूपी को अहम भूमिका : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ajit Sinha

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर चुन्नी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

‘हनीट्रैप’ और लूटपाट करने वाले यादव गैंग का पर्दाफाश: 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, लूटी गई फॉर्च्यूनर और कारें बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x