Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल दहला देने वाला हादसा, रेलवे के क्रॉसिंग को पर कर रहे एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
रेलवे के क्रॉसिंग को बिना देखे पार करना कितना जानलेवा है, ये ग्रेटर नोएडा के रेलवे के क्रॉसिंग को पर कर रहे एक युवक के साथ हुए हादसे को देख कर जाना जा सकता है. बाइक पर सवार एक युवक को ट्रेन ने टक्कर मार कर उड़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के दतावली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर यह हादसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दातावली निवासी तुषार की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी अगले महीने ही उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दिल दहला देने वाला हादसा के वीडियो में देखा जा सकता है कि, तुषार बाइक पर सवार होकर रेलवे के क्रॉसिंग से तेजी से गुजर रहा था तभी ट्रैक पर बाइक का पहिया टकराने से वह फिसल गया और बाइक गिर पड़ी,  जब तुषार बाइक को उठाने की कोशिश कर रहा था. तभी उसे ट्रेन आने का हॉर्न सुनाई दिया। वह वह बाइक छोड़कर अभी तीन कम ही दौड़ा था, तभी तेज गति से आ रही ट्रेन में टक्कर मार दी और वह कई फुट ऊंचा उछाल कर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।इस हादसा आम जनजीवन में लोगों सबक देता है कि सब्र रखता बेहद जरूरी है. यदि तुषार बंद फाटक पर एक मिनट का भी इंतजार कर लेता या वह ट्रैक पर नहीं भाग कर साइड में भागता तो उसकी जान बच सकती थी.

Related posts

डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने राज्य स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, क्राइम की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा-पंजाब में मोटे ब्याज का लालच देकर करोड़ों ठगने के आरोपित को किया गुजरात से गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लूट गिरोह का किया पर्दाफाश,पांच लूटेरे अरेस्ट,19 वारदातों का किया खुलासा   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x