Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन ने 10 अलग -अलग थानों में बरामद की गई 136 किलों 500 ग्राम नशीला पदार्थों को किया नष्ट, सीपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : जिला पुलिस द्वारा बनाए गए कमेटी की देख रेख में 10  थानों में बरामद की गई नशीला पदार्थों  को आज गोल्डन ईगल मैनेजमेंट कंपनी में कानूनी तौर पर नष्ट कर दिया गया । जो भी नशीला पदार्थ  नष्ट किया गया उसका कुल वजन 136 किलों 500 ग्राम हैं। इस दौरान कमेटी के चैयरमेन पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी बतातें हैं कि आज गोल्डन ईगल मैनेजमेंट कंपनी, जसाना , तिगांव , फरीदाबाद में जिलें के 10 अलग -अलग थानों में बरामद की गई नशीला पदार्थों  की तादाद कुल 136 किलों 500 ग्राम हैं जिसे आज बनाए गए कमेटी की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया। उनका कहना हैं कि सराय थाने के 8 मुकदमों में गांजा 46 किलों 925 ग्राम, सेक्टर-31 थाने के एक मुकदमें में ओपियम 4 किलों ग्राम, ओल्ड फरीदाबाद थाने के 1  मुकदमें में 4800 एमएल कोरेक्स कफ सिरप, सेंट्रल थाने के 6 मुकदमों में गांजा 1 किलों 880 ग्राम, 10 ग्राम चरस व स्मैक 08 ग्राम, एनआईटी थानें के 1 मुकदमें में  गांजा 250 ग्राम, एसजीएम नगर थाने के दो मुक़दमें में गांजा 10 किलों 560 ग्राम, सारन थाने के 5 मुक़दमें में गांजा 7 किलों 350 ग्राम, थाना 55 के 4 मुकदमें में गांजा 60 किलों 720 ग्राम, कोतवाली थाने के 1 मुकदमें में गांजा 2 किलों 500 ग्राम, सदर बल्ल्भगढ़ थाने के 1 मुकदमें में गांजा 2 किलों 40 ग्राम , भूपानी थाने के 1 मामलें में गांजा 260 ग्राम शामिल हैं।

    

Related posts

फरीदाबाद: “खोरी गांव का प्रतिनिधि मंडल एवं हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि की बैठक हुई हरियाणा भवन में-क्या हुआ जाने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निजी कंपनी के एक स्टाफ को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूलने वाली महिला पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेजे एक्ट व पोस्को एक्ट जानकारी हर बच्चे तक पहुँचाना सुनिश्चित करें: डीसी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x