Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पंखा मेले की तैयारियां पूरी, राज्य सभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगें मुख्य अतिथि।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अगस्त वीरवार के दिन होने वाले ऐतिहासिक रक्षाबंधन पंखा मेला की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक क्षण में आज़ादी के 75 वे वर्ष पुरे होने पर अमृत महोत्सव का झलक अलग से आमजनों को देखने को मिलेगा, जिसमें हजारों के तादाद में तिरंगा झंडा एक साथ लहराते हुए नजर आएगें। इसमें इतना ही नहीं, इस मेले में लगभग 15 से अधिक अलग -अलग तरह की झांकिया और 15 से अधिक मशहूर बैंड बाजे अलग-अलग प्रदेशों के अलग – अलग शहरों के नजर आएंगें, जिसमें देश भक्ति से जुड़े अलग -अलग सुपरहिट गाने लोगों के कानों में गूंजते हुए नजर आएंगें।

रक्षा बंधन मेला कमेटी के चेयरमैन एंव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के रक्षा बंधन पंखा मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहेंगे, जबकि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान , वरिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे,जबकि इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक ललित नागर करेंगें। उनका कहना हैं कि इसके अतिरिक्त हरियाणा के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, करण दलाल, सुश्री शारदा राठौर, विधायक नीरज शर्मा, आफ़ताब अहमद, पूर्व विधायक इजराइल, रघुबीर तेवतिया, युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अभिलाष नागर और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनका कहना हैं कि इसके अलावा उद्योग पति, व्यापारी संगठन व सामाजिक संगठनों के काफी लोग मंच पर मौजूद रहेंगें।

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि इस बार इस मेले में दिल्ली, हरियाणा, मथुरा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के 15 से अधिक मशहूर बैंड बाजे होंगे, जो देश भक्ति से जुड़े सुपरहिट गानों को अपने- अपने सुरों में अलग -अलग अंदाज में बजाएंगे। उनका कहना हैं कि इस मेले में 15 अलग -अलग झांकियां होगी, जिसमें संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर, भगवान परशुराम, महर्षि बाल्मीकि , शिव दरबार, राम दरबार, कृष्ण दरबार ,भगवान गणेश , महाराजा अग्रसेन, मां लक्ष्मी, माता वेष्णो देवी शामिल होगी,

उनका कहना हैं कि कांग्रेस युवा अध्यक्ष नितिन सिंगला के नेतृत्व में लगभग 1500 युवा सेक्टर – 29 की चौक पर राज्यसभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी व इस समारोह के मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करेंगे, इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा झंडा होगा। वहां से उन्हें सभी युवा वर्ग मां पथवारी का जयकारा लगाते हुए अपने साथ लेकर पथवारी माता मंदिर में लेकर आएंगे, जहां पर वह रिबन काट कर मेले का उद्घाटन करेंगें।

इसके बाद उनके द्वारा पथवारी माता को पंखा चढ़ाया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह हुड्डा मंच पर आएंगे और यहां से हरी झंडी दिखा कर झांकियों को रवाना करेंगे। इस बीच में समाज के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 81 समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा, इसमें सामाजिक संस्था, व्यापारी और उद्योग जगत के लोग शामिल होंगे।

Related posts

फरीदाबाद : हरियाणा में स्कूलों में सभी गाइडलाइंस पर सख्ती से पालन के लिए वो सीएम मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री से बात करेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सफाई करने के लिए कर्मचारियों के पास न तो औजार है और न ही सरकार के पास पूरे कर्मचारी।

Ajit Sinha

200 घरों से बिजली मीटर लगवाने के नाम पर की गई अवैध वसूली, लगे सिर्फ 67 मीटर,133 लोगों के पैसे हजम कर गए धोखेबाज,जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x