Athrav – Online News Portal
हरियाणा

रोहतक : अमित शाह के दौरे की तैयारियों का उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने लिया जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

रोहतक :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के लिए हरियाणा सरकार और बीजेपी की तरफ से तैयारियां जोरों पर हैं। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तिलयार कन्वेंशन हॉल में मीटिंग कर सुरक्षा के साथ उनके दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होने अमित शाह के स्वागत के लिए कार्य कर्ताओं के साथ भी बैठक की। अमित शाह 2 जुलाई से 4 जुलाई तक तीन दिन तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान करीब 27 बैठकों में शिरकत करेंगे।

 दिल्ली से आते हुए बहादुरगढ़ में स्वागत के साथ रोहतक में अमित शाह का रोड शो भी होगा। इस दौरान अमित शाह पार्टी और सरकार के कार्यों की समीक्षा और भविष्य के लिए दिशा निर्देश देने का भी कार्य करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का दौरा सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काफी अहम है। उन्होने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकार को इस दौरे के लिए जो गाइडलाइंस दी हैं उसके अनुसार पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और थ्री डी सुरक्षा का इंतजाम किया गया जिसमें सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के साथ हरियाणा पुलिस का खास कंमाडो दस्ता भी तैनात रहेगा। विपुल गोयल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का दौरा सरकार ,पार्टी और हरियाणा के नागरिकों के लिए हर्ष का विषय है और प्रदेश की जनता उनका स्वागत करने को तैयार है। उद्योग मंत्री ने कहा कि उनके दौरे से सरकार को जनहित के कार्यों के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी तो वहीं संगठन को भी मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि पार्टी संगठन किसी भी पार्टी और सरकार के लिए सबसे अहम होता है,इसीलिए पार्टी अध्यक्ष की संगठन स्तर पर ज्यादा बैठकें रखी गई हैं। विपुल गोयल के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक मनीष ग्रोवर और वरिष्ठ बीजेपी नेता संजय भाटिया भी मौजूद रहे।

 

Related posts

₹15 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को : डीसी

Ajit Sinha

पलवल: जिला क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश नेहा सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x