Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली में फरीदाबाद से 5000 से अधिक लोग होंगें शामिल, अगली सरकार आप की सरकार – वर्मा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आम आदमी पार्टी के जिला फरीदाबाद के नेतृत्व में लगभग 50 बसों और 100 कारों में लगभग 5000 से अधिक लोग कल रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली में शामिल होंगे, ये कहना हैं आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता ओ पी वर्मा का। ओ पी वर्मा ने अपने बातचीत का दायरा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “अब बदलेगा

हरियाणा” रैली में लगभग 3 लाख लोगों की शामिल होने की संभवना हैं। जहां तक उनकी अपनी बात हैं, तो वह अपनी तरफ से कुरुक्षेत्र के राम लीला में आयोजित रैली में 22 बसें और 20 कारों में करीब 2500 से अधिक लोगों की व्यवस्था की हैं जो एनआईटी क्षेत्र के अलग- अलग हिस्सों से लोगों को बिठा कर कुरुक्षेत्र के लिए प्रात: 7 बजे निकलेंगे। बसों और कारों में लोगों के खाने और पीने के पानी की व्यवस्था गई हैं। उनका कहना हैं कि आम आदमी पार्टी का संघर्ष जरूर आगामी चुनावों रंग लाएगा।

जैसे की पंजाब में रंग लाया हैं, अब आएगा हरियाणा में बदलाव। उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस रैली से भारतीय जनता पार्टी की खट्टर सरकार पूरी तरह से हिली हुई हैं, जब चुनाव आएगा तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, उनके लिए सरकार बनाना दूर ही बहुत दूर की बात हैं। आने वाले नगर निगम चुनाव हो , या आने विधानसभा चुनाव हो, जीत तो आम आदमी पार्टी की होगी, ये वह नहीं कह रहे हैं , ये जनता की आवाज हैं , जिनसे भाजपा सरकार ने छल करके लोगों से वोट ले लिए, बीजेपी को वोट देने के बाद क्या मिला, उन्हें महंगाई मार मिला हैं, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं,जिन लोगों के पास नौकरी थी वह लोग भी बेरोजगार गए हैं। उनका कहना हैं कि प्रदेश और जिला फरीदाबाद की जनता खट्टर सरकार के खिलाफ बहुत गुस्से में, हैं,

जो आम आदमी को राहत देने की बात कभी नहीं करती हैं, सरकारी कार्यालय में जो बड़े -बड़े अधिकारी बैठे हैं, जिन्हें आम जनों की सेवा लिए बिठाया गया हैं। असल में ये लोग आमजनों के सेवा के लिए नहीं बैठे हैं ,सब के सब अपनी सेवा करवाने के लिए बैठे हैं, उनका साफ़ -साफ़ इशारा हैं भ्रष्टाचार , रिश्वत खोरी का, वह कहना चाहते हैं कि आज किसी भी भाजपा विधायक , सांसदों व के निवास पर जाए , वही लोगों की भीड़ मिलती हैं , वह कहना चाहते हैं , जब आमजनों का काम सरकारी कार्यालय बैठे अधिकारी कर देंगें तो भाजपा विधायक, सांसदों के निवास पर लोगों की भीड़ क्यों होगी, क्यूंकि बड़े अधिकारी ऊंचे पदों पर बैठ कर सिर्फ अपनी सेवा लोगों से करवा रहे हैं। आम आदमी को किसी भी सूरत में इस सरकार से कोई फायदा नहीं मिलता हुआ नजर आ रहा हैं। इस लिए हरियाणा की जनता ने आम आदमी पार्टी को अपना आर्शीवाद देने का मन बना लिया हैं। और प्रदेश में आम आदमी की सरकार होगी , ऐसा उनका मानना हैं।

Related posts

शिकायतों को समय पर कार्यवाही न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही

Ajit Sinha

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा।

Ajit Sinha

आत्मनिर्भर बिहार में हमारा लक्ष्य है – कानून का राज बनाए रखना, हमारा उद्देश्य है -पीएम नरेंद्र मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x