Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी संस्थापक आम आदमी पार्टी में शामिल- डा. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के जन्मदाता दीदार सिंह नलवी एवं बलदेव सिंह कल्याण एडवोकेट ने केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें सदस्यता पार्टी के राज्यसभा सांसद और हरियाणा प्रभारी डा सुशील ने दिलाई। वह आज कुरुक्षेत्र और अंबाला के दौरे पर थे।

डा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में अगले माह होने वाले निगम और परिषद के चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने चिन्ह झाड़ू के चुनाव के साथ मैदान पर उतरेगी। इस दौरान प्रदेश के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, सहित काफी संख्या में महिलाएं भी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कुरूक्षेत्र बार एसोसिएशन द्वारा डा गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बार एसोसिएशन ने उनको पूरा समर्थन और रैली में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आश्वासन भी दिया।

पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ गुप्ता नेे गुरु रविदास मंदिर अंबेडकर चौक कुरुक्षेत्र, करण पैलेस मानव चौक अंबाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आए सभी को 29 की कुरुक्षेत्र रैली का न्योता भी दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा.सुशील गुप्ता ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुषों ने भाग लेकर व्यवस्था परिवर्तन का विशेष संदेश हरियाणा प्रांत को दे दिया। इसके लिए पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। हरियाणा में भी अब आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है और वो दिन दूर नहीं, जिस दिन हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

अंत में उन्होंने 29 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रैली में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भीड़ जुटाने का आह्वान किया। मालूम हो जिस दिन से केजरीवाल जी की रैली की घोषणा की गई है। उसी दिन से डा सुशील कुमार गुप्ता प्रदेश में लगातार स्थानीय लोगों से संपर्क कर 29 मई को आयोजित रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहें है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज राहुल गांधी को देश में नकारात्मक राजनीति के परिचायक पार्ट टाइम नेता कहा-जरूर पढे  

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज हल्का पटवारी को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x