Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज हल्का पटवारी को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एसीबी करनाल द्वारा आज मंगलवार को आरोपित अनील कुमार, पटवारी हल्का गढ़ी छाज्जू तहसील समालखा, जिला पानीपत को शिकायतकर्ता से 8,000/-रूपये (आठ हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत लेते हुए तहसील समालखा, जिला पानीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपित के विरूद्व मुकदमा संख्या 14 दिनांक 17.06.2025 धारा 7, 7ए पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व उसके भाईयों के नाम गाँव गढ़ी छाज्जू तहसील समालखा में 26 कनाल 10 मरले कृषि भूमि है। इस जमीन की उसके व उसके भाईयों द्वारा खेवट अलग-2 करवाई गई है। इस जमीन का इन्तकाल दर्ज करवाने की एवज में आरोपित अनील कुमार पटवारी व सह आरोपित राजेश (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा उससे 25,000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपए ) नकद बतौर रिश्वत की माँग की गई।आरोपित अनिल कुमार पटवारी 13,000/- रूपये व सह आरोपित राजेश (प्राइवेट व्यक्ति) 4,000/- रूपये उसके भाईयों से पहले बतौर रिश्वत ले चुके है और अब आरोपित अनील कुमार पटवारी ने उससे बकाया 8,000/- रू. बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

Related posts

पलवल एसएसपी राजेश दुग्गल बनकर हत्या आरोपित लोगों को मैसेज करने वाले आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 लाख रुपए की लाल चन्दन की लकड़ी के साथ चन्दन तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस का 50000 रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद अन्य तीन साथियों सहित किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x