Athrav – Online News Portal
नोएडा

निठारी स्थित हंसराज कमर्शियल कंपलेक्स में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की एक दर्ज़न गाड़ियों ने आग पर पाया काबू ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 31 स्थित निठारी गांव में बने हंसराज कमर्शियल कंपलेक्स में आज दोपहर के वक़्त अचानक आग लग गई. यह आग कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बने ए.सी.के गोदाम से शुरू हुई और देखते-देखते ऊपर के फ्लोर में फैल गई. आग की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर- 20 की पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के कार्य में जुट गई. इस दौरान गोदाम में रखे एसी के कंप्रेसर के फटने के कारण भयानक धुआं फैलने लगा.  जिसके कारण फायर ब्रिगेड विभाग को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.  फायर  अधिकारियों का कहना है कि जब तक आग पर काबू नहीं पाया जाता तब तक आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता है.  

आग और धुएं में गिरा यह निठारी के मेन रोड पर बना हंसराज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है. जहाँ आज दोपहर के समय अचानक आग लग गई. आग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और वे अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे जिससे पूरे कंपलेक्स में अफरा-तफरी मच गई.  मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिलने के बाद आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की भयावहता देखते हुए और 6 गाड़ियां और बुलाई गई जो आग को काबू करने में जुटी हैं. अरुण कुमार का कहना है कि आग बेसमेंट में बने एसी के गोदाम से शुरू हुई जहां पर एसी के पार्ट्स और कंप्रेसर रखे हुए थे. 

अरुण कुमार ने बताया आग से बेसमेंट से एसी के कंप्रेसर फटने के कारण काफी धुंआ हो रहा था जिसके कारण बेसमेंट में घुस पाने में मुश्किल हो रही थी,आग को तीनों  तरफ से बुझाने की कोशिश की जा रही है आग को बुझाने के काम में बारह फायर टेंडर लगे हुए है. फायर की टीम अभी बेसमेंट में प्रवेश नहीं कर पाई हैं. इसलिए अंदर क्या-क्या सामान है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है बेसमेंट पर इंटर करने के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट हो पाएगी.. 

निठारी गांव में बने हंसराज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 5 फ्लोर है 40 के करीब दुकाने है. अरुण कुमार का कहना है अभी तक किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं मिली है इस बारे में हमने आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछा है लेकिन कोई बता नहीं पा रहा है जब तक आग पर काबू नहीं पाया जाता तब तक आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता है.

Related posts

एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी के 12वे फ्लोर पर स्थित फ्लैट में लगी आग, सब कुछ जल कर खाक, कोई घायल नहीं

Ajit Sinha

अनाथ हुई तीन मासूम जिंदगियां: माता-पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, अस्पताल में मौत से लड़कर जीते बच्चे।

Ajit Sinha

नॉएडा ब्रेकिंग: दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x