Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली ,घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार पुलिस बल के साथ जब पैदल गस्त कर रहे थे उसी समय कोतवाली सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच जुनपत गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल दो तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 इलामारन जी. ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान मेरठ निवासी खालिद और आसिफ के रूप में हुई है। यह दोनों शातिर किस्म के चोर हैं,जिनके खिलाफ चोरी का मुकदमा थाना सूरजपुर में दर्ज है और यह दोनों फरार चल रहे थे। एडीसीपी इलामारन जी. ने बताया कि कोतवाली सूरजपुर प्रभारी अपनी पुलिस की टीम के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित जुनपत गोलचक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे,

उसी दौरान दो संदिग्ध बाइक पर सवार आते दिखे  जब पुलिस टीम ने उनको रोककर पूछताछ करनी चाही तो पुलिस को चकमा देकर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग करने लगे.  पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल दो तमंचे और कारतूस बरामद किया है.  

Related posts

पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार

Ajit Sinha

सवारी के रूप में दो युवकों को गाड़ी में बैठाकर हथियार के बल पर अपहरण व मारपीट कर लूटपाट करने के 5 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो करोड़ 48 लाख 68 हजार रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपितों को साइबर सेंट्रल की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x