Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

DHBVN द्वारा 31 मार्च, 2022 तक के जारी किए गए सभी सेल्ज परिपत्रों और निर्देशों के सारांश का चंडीगढ़ में विमोचन किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज पी.के.दास अतिरिक्त मुख्य सचिव, बिजली विभाग, हरियाणा की अध्यक्षता में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 31 मार्च, 2022 तक के जारी किए गए सभी सेल्ज परिपत्रों और निर्देशों के सारांश का चंडीगढ़ में विमोचन किया गया।यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी.सी. मीणा ने बताया कि उक्त सारांश फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभप्रद है।

क्योंकि निगम द्वारा समय-समय पर जारी सेल्ज परिपत्र और निर्देश कार्य शैली में स्पष्टता को इंगित करते हैं, यदि इनका अनुसरण भली-भांति किया जाए, तो कार्य में गलती की गुंजाइश नहीं रहती। इन्हीं सेल्ज परिपत्रों और निर्देशों की अनुपालना में ही निगम के लगभग सभी फील्ड कार्य किए जाते हैं। ये सेल्ज परिपत्र और निर्देश फील्ड अधिकारियों के दिन प्रतिदिन के कार्यों का हिस्सा होते हैं और इनकी अनुपालना प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी का परम कर्तव्य भी है।

वाणिज्यिक शाखा द्वारा इस कार्य को पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं परायणता से पूरा किया गया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है।इस अवसर पर निदेशक मंडल के सभी सदस्य तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  टी. एल. सत्यप्रकाश, ए.डी.जी.पी. विजिलेंस कुलदीप सिहाग, दक्षिण हरियाणा विजली वितरण निगम के परिचालन निदेशक नीरज आहुजा तथा वित्त एवं परियोजना निदेशक वीर सिंह यादव उपस्थित थे।

Related posts

वायरल वीडियो प्रकरण में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के षड्यंत्र का भंडाफोड़, 2आरोपित पकड़े गए-एसीपी को सुने वीडियो में

Ajit Sinha

गुरुग्राम: हरेरा ने खरीदारों और विक्रेताओं से संयुक्त रूप से एक प्रतिशत से अधिक कमीशन वसूलने पर प्रतिबंध।

Ajit Sinha

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आज एक मोस्ट वांटेड व ईनामी बदमाश को पकड़ कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x